अध्यात्म

Maa Ganga Aarti: गंगा सप्तमी पर करें ॐ जय गंगे माता आरती, यहां पढ़ें पूरी लिरिक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 06:35 AM IST

Om Jay Gange Mata Aarti: 27 अप्रैल को देशभर में गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व मां गंगा को समर्पित है। इस दिन गंगा मैया की पूजा की जाती है। पूजा के समय गंगा माता की आरती करना बिल्कुल भी न भूलें। यहां देखें गंगा मैया की आरती के लिरिक्स।

Image

मां गंगे की आरती लिरिक्स: हर हर गंगे, जय मां गंगे...

Ganga Ji ki Aarti Lyrics (Om Jay Gange Mata): सनातन धर्म में गंगा नदी को बेहद पवित्र माना गया है। वहीं, गंगा नदी के उद्गम दिवस पर हर साल गंगा सप्तमी मनाया जाता है। इस बार यह पावन पर्व 27 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है। कहते हैं इस दिन पवित्र गंगा में डुबकी लगाने और उनकी पूजा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के दुख, बीमारी, कष्ट, पाप आदि सबकुछ दूर हो जाते हैं। साथ ही इस दिन मां गंगा की आरती करने से सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। दरअसल, गंगा मां भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। ऐसे में मां गंगे की आरती करने से शिव जी का भी आशीर्वाद मिलता है। यहां जानिए हिंदी और अंग्रेजी में ॐ जय गंगे माता आरती की लिरिक्स।

मां गंगा आरती (Maa Ganga Aarti Lyrics In Hindi)

॥ श्री गंगा मैया आरती ॥

हर हर गंगे, जय माँ गंगे,

हर हर गंगे, जय माँ गंगे ॥

ॐ जय गंगे माता,

श्री जय गंगे माता ।

जो नर तुमको ध्याता,

मनवांछित फल पाता ॥

चंद्र सी जोत तुम्हारी,

जल निर्मल आता ।

शरण पडें जो तेरी,

सो नर तर जाता ॥

॥ ॐ जय गंगे माता..॥

पुत्र सगर के तारे,

सब जग को ज्ञाता ।

कृपा दृष्टि तुम्हारी,

त्रिभुवन सुख दाता ॥

॥ ॐ जय गंगे माता..॥

एक ही बार जो तेरी,

शारणागति आता ।

यम की त्रास मिटा कर,

परमगति पाता ॥

॥ ॐ जय गंगे माता..॥

आरती मात तुम्हारी,

जो जन नित्य गाता ।

दास वही सहज में,

मुक्त्ति को पाता ॥

॥ ॐ जय गंगे माता..॥

ॐ जय गंगे माता,

श्री जय गंगे माता ।

जो नर तुमको ध्याता,

मनवांछित फल पाता ॥

ॐ जय गंगे माता,

श्री जय गंगे माता ।

Ganga Mata Ki Aarti Lyrics in English

Om Jay Gange Maata

Om Jay Gange Maata,

Shree Jay Gange Maata .

Jo Nar Tujhako Dhyaata ,

Man Vaanchhit Phal Paata .

Chandr See Jot Tumhaaree ,

Jal Nirmal Aata .

Sharan Pade Jo Teree ,

So Nar Tar Jaata .

Om Jay Gange Maata.

Putr Sagar Ke Taare ,

Sab Jag Ko Gyaata .

Krpa Drshti Tumhaaree ,

Tri Bhuvan Sukh Daata .

Om Jay Gange Maata.

Ek Hee Baar Jo Teree ,

Sharana Gati Aata .

Yam Kee Traas Mitaakar ,

Karm Gati Paata .

Om Jay Gange Maata.

Aaratee Maat Tumhaaree ,

Jo Jan Nit Gaata .

Daas Vahee Sahaj Mein ,

Mukti Ko Paata .

Om Jay Gange Maata.

Om Jay Gange Maata

Om Jay Gange Maata,

Shree Jay Gange Maata .

Jo Nar Tujhako Dhyaata ,

Man Vaanchhit Phal Paata .

Om Jay Gange Maata

Om Jay Gange Maata.

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article