अध्यात्म

Ganesh Visarjan Puja Samagri List 2024: गणेश विसर्जन की पूजा में शामिल करें ये खास चीजें, यहां नोट करें सारी सामग्री

Ganesh Visarjan Puja Samagri List 2024: गणेश विसर्जन के दिन 10 से हो रहे गणेश उत्सव का समापन होता है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाता है। ऐसे में आइए यहां जानें गणेश विसर्जन पूजा की सामग्री के बारे में।

Image

Ganesh Visarjan

Ganesh Visarjan Puja Samagri List 2024: गणेश विसर्जन हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन किया जाता है। इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन गणेश विसर्जन सुबह में 06:07 बजे से लेकर दोपहर 01:53 बजे तक कर सकते हैं। गणेश विसर्जन के दिन अनंत चतुर्दशी का व्रत भी किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। गणेश विसर्जन के दिन पूरे विधि- विधान के साथ बप्पा की पूजा करके उनको विदा किया जाता है। इसके साथ ही ही बप्पा से अगली बार फिर से आने की और सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के दिन बप्पा की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहि। यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।

Ganesh Visarjan Puja Samagri List (गणेश विसर्जन पूजन साम्रगी लिस्ट)

  • कलश
  • मोदक
  • केला
  • सिंदूर
  • इलायची
  • सुपारी
  • शहद
  • गंगाजल
  • गुलाल
  • जनेऊ
  • नवग्रह चावल
  • धूपबती
  • अक्षत
  • विसर्जन करने के लिए टब
  • पान के पते
  • फूल माला
  • दुर्वा
  • आम की लकड़ी
  • कपूर
  • चंदन

Ganesh Visarjan Shubh Muhurat 2024 (गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा। ये पर्व हर भादव मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी के विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह में 06:07 बजे से लेकर दोपहर 01:53 बजे तक रहने वाला है। इस समय में रवि योग भी रहेगा। इस समय में ही गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करें।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article