अध्यात्म

Ganesh Ji Ke Mantra Lyrics: गणेश चतुर्थी पर करें इन खास मंत्रो का जाप, बप्पा का मिलेगा आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi 2023 Date: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में जाना जाता है। देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के मंत्रों का जाप करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।

Image

Ganesh mantra

Ganesh Chaturthi Mantra 2023: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और भाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में हुआ था। इसलिए इस दिन को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का उत्सव दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है और इस दिन को गणेश विसर्जन के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को अपने घर में लाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गणेण भगवान इन दिनों धरती लोक पर रहकर अपने भक्तों की इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। इस बार 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

गणेश जी मंत्र ( Ganesh Chaturthi Mantra)

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश, ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति,, करो दूर क्लेश

यदि आपके घर में कोई कलह, कलेश चल रहा हो तो आप गणेश चतुर्थी के दिन इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात

इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः। द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥

गवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

गणेश जी के इस मंत्र का करें जाप

ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये। वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।

ॐ गं गणपतये नम:।'

'ॐ वक्रतुण्डाय हुं।'

सिद्ध लक्ष्मी मनोरहप्रियाय नमः

ॐ मेघोत्काय स्वाहा।'

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'

'ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।'

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article