अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2025 Puja Timing: गणेश चतुर्थी पूजा का समय क्या है, कब होगी मूर्ति स्थापना, जाने सब कुछ

Ganesh Chaturthi Puja Timing (गणेश चतुर्थी पूजा का समय): गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है, इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में यहां देखें कब होगी गणेश जी की मूर्ति स्थापना, पूजा का समय और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Ganesh Chaturthi Puja Timing (Photo Credit - Canva)

Ganesh Chaturthi Puja Timing (गणेश चतुर्थी पूजा का समय): भक्तों का दुख हरने भगवान श्री गणेश आने वाले हैं, बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार 27 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पर गणेश चतुर्थी मनाते हैं। इसी दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था, इस दिन से लेकर अगले 10 दिन तक पार्वती पुत्र की पूजा होती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरों में गणेश जी की सुंदर मूर्ति की स्थापना होती है, और विधि विधान के साथ पूजा पाठ होता है। ऐसे में यहां देखें कि इस साल गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति स्थापना और पूजा का समय क्या रहेगा, क्या हैं शुभ मुहूर्त।

गणेश चतुर्थी की पूजा का समय

इस बार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से आरंभ होगी और इसका समापन 27 अगस्त के दिन दोपहर 3 बजकर 44 मिनट को होगा। हिंदू पंचांग की उदया तिथि के मुताबिक इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त बुधवार के दिन पर मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी 2025 के दिन पर अगर आप भी अपने घर या दफ्तर, दुकान में मूर्ति की स्थापना करने वाले हैं। तो इसके लिए शुभ मुहूर्त 27 अगस्त को सुबह 11 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आप इस समय अवधि के बीच में अपने घर, ऑफिस आदि में मूर्ति की विधि विधान के साथ स्थापना कर सकते हैं।

इस साल गणेश चतुर्थी खास संयोग भी बन रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार गणपति बप्पा के दिन यानि बुधवार के दिन ही पड़ रही है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article