अध्यात्म

Eid-ul-Fitr 2024 Date And Importance: इस साल कब मनाया जाएगा ईद उल फितर, जानिए डेट और इसका महत्व

Eid-ul-Fitr 2024 Date: इस्लाम धर्म में ईद उल फितर का खास महत्व है। रमाजन महीने की आखिरी चांद दीदार के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल भारत में ईद उल फितर का पर्व कब मनाया जाएगा।

Image

Eid-ul-Fitr 2024 Date

Eid-ul-Fitr 2024 Date (कब है ईद उल फितर): अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम में रमजान के महीने और ईद उल फितर का बहुत महत्व है। ये इस्लाम कैलेंडर का नौवा महीना माना जाता है। रमजान के महीने में रोजा रखा जाता है। रोजा के समय में लोग सुबह सहरी करते हैं और शाम के समय इफ्तार किया जाता है। ये महीना अल्लाह की इबादत करने के लिए बहुत ही पाक माना जाता है। इस साल रमजान के महीने की शुरुआत 12 मार्च को हुआ थी। अब एक महनी का रोजा पूरा जल्द ही ईद उल फितर मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल भारत में ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा इसके साथ ही इसके महत्व के बारे में।

Eid-ul-Fitr 2024 Date (कब है ईद उल फितर)

इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से इस साल ईद उल फितर 10 अप्रैल को मनाया जा सकता है। हालांकि ईद मनाने की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। जिस दिन सउदी अरब में ईद मनाई जाएगी, उसके अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

कैसे मनाते हैं ईद उल फितर (How To Celebrate Eid-ul-Fitr)

ईद उल फितर के दिन सुबह नहाने के बाद सबसे पहले मस्जिद जाकर नमाज अदा की जाती है। इसके बाद खजूर खाकर रोज खोलते हैं। इस दिन लोग नये कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे के घर का जाकर ईद की बधाईयां देते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां बांटते हैं। इस दिन अपने घर में दावतें भी की जाती है। इसके साथ घर में बहुत सारे तरीके के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन बड़े अपने से छोटो को ईदी देते हैं।

Eid-ul-Fitr 2024 Significance (ईद उल फितर महत्व)

इस्लाम धर्म में ईद उल फितर का बहुत महत्व है। ये दिन अल्लाह की इबादत और उनको शुक्रिया अदा करने के लिए खास माना जाता है। इस दिन ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घर में अलग- अलग पकवान मनाते हैं और एक दूसरे में बांटते हैं। शव्वल के पहले ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मस्जिद में जाकर नमाज अदा की जाती है। इसी दिन पैंगबर मुहम्मद ने बद्र की युद्ध में जीत भी हासिल की थी। इस दिन को प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पहली बार 624 ई में पहली बार ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया था।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article