अध्यात्म

Eid-ul-Fitr 2023 Date in India: 21 या 22 अप्रैल भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जानें सटीक डेट

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 20, 2023, 11:30 AM IST

Eid-ul-Fitr 2023 Date in India, Eid Kab Ki Hai India Mein, 2023 में ईद कब की है: ईद की तारीख चांद दिखने से तय होती है। जिस दिन चांद दिखाई देता है,उसे चांद मुबारक के नाम से जाना जाता है। सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का ऐलान किया जाता है।

Image

Eid-ul-Fitr 2023 Date in India: भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद।

Photo : iStock

Eid-ul-Fitr 2023 Date in India, Eid Kab Ki Hai India Mein, 2023 में ईद कब की है: अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जो इस्लामिक कैलेंडर (Eid Kab Hai 2023) का नवां महीना है। अभी से ही भारत समेत दुनियाभर के मुसलमान ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2023) का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक साल के दसवें महीने की पहली तारीख को ईद (Eid-ul-Fitr) मनाई जाती है। जिस दिन चांद (Moon) दिखाई देता है, उसे चांद मुबारक (Chand Mubarak) के नाम से जाना जाता है और फिर अगले दिन ईद-उल-फितर (Eid) का त्योहार मनाया जाता है।

सऊदी अरब में सबसे पहले होता है ईद की तारीख का ऐलान

सऊदी अरब (Saudi Arab) में सबसे पहले ईद-उल-फितर की तारीख का ऐलान किया जाता है। ईद (Eid Mubarak) की नमाज के बाद मुस्लिम लोग अपने पड़ोसियों और दोस्तों को ईद मुबारक की बधाई देते हैं और फिर उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चांद के देखे जाने के आधार पर ही ईद-उल-फितर का त्योहार (Eid-ul-Fitr 2023 Festival) मनाया जाता है।

चांद देखे जाने के अगले ही दिन मनाई जाती है ईद

ईद-उल-फितर की तारीख निर्धारित करने की प्रक्रिया केवल रात में ही की जा सकती है। अगर चांद नजर नहीं आता है तो रमजान एक और दिन के लिए आगे बढ़ा दिया जाता है। इस साल भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार यानी 21 अप्रैल या फिर शनिवार यानी की 22 अप्रैल को पड़ने की उम्मीद है। हालांकि ध्यान दें कि ईद-उल फितर की सही तारीख चांद के देखे जाने के आधार पर अलग-अलग हो सकती है और स्थानीय अधिकारियों या अपनी स्थानीय मस्जिद से इसकी पुष्टि करना हमेशा सबसे अच्छा होता है।

केरल में एक दिन पहले मनाई जाती है ईद

वहीं केरल में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr in Kerala) देश के बाकी हिस्सों की तुलना में एक दिन पहले मनाया जाता है। दरअसल राज्य में चांद देखने वाली समिति पारंपरिक इस्लामी कैलेंडर का पालन करती है और चांद के वास्तविक दर्शन की प्रतीक्षा करती है। केरल भारत का अकेला ऐसा राज्य है, जिसकी ईद-उल-फितर की तारीख (Eid-ul-Fitr Date in Kerala) सऊदी अरब में चांद के दर्शन से निर्धारित होती है। चांद देखने वाली समिति के फैसले के आधार पर केरल की सरकार ईद-उल-फितर पर छुट्टी (Eid-ul-Fitr Date Holiday) की घोषणा करती है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस साल 2023 में केरल में ईद-उल-फितर का त्योहार 21 अप्रैल को मनाया जाएगा।

ईद-उल-फितर का इतिहास

ईद उल-फितर का इतिहास पैगंबर मुहम्मद के समय से है, जिन्होंने 7वीं शताब्दी में इस्लाम की स्थापना की थी। इस्लामिक परंपरा के अनुसार पैगंबर को रमजान के महीने के दौरान कुरान का पहला रहस्योद्घाटन मिला, यही वजह है कि इस महीने को पवित्र माना जाता है। कुल मिलाकर ईद-उल-फितर का त्योहार दुनियाभर के मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article