Dussehra Upay 2023: कल आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। तिथि दशमी कल यानि 24 अक्टूबर को दोपहर 3:15 बजे तक रहेगी जिसके बाद तिथि एकादशी शुरू होगी। कल "विजयादशमी" उत्सव मनाया जाएगा, जो विजय का प्रतीक है। पुराणों के अनुसार यह विजयादशमी पर्व भगवान श्री राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यदि आप कल कुछ विशेष करेंगे तो जीत निश्चित है। आइए जानते हैं दशहरा पर किन उपायों को करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
Ravan Dahan Muhurat 2023: रावण दहन मुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार रावण को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में जलाना शुभ होता है। ऐसे में इस साल 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे के बाद रावण दहन करना बेहतर रहेगा। दशहरा पर रावण दहन का सबसे अच्छा समय शाम 7:19 बजे से 8:54 बजे तक है।
दशहरा उपाय ( Dussehra Upay)
- इस दिन शक्ति उपासना भी करते हैं। दुर्गासप्तशती के सप्तश्लोकी दुर्गा का कम से कम 09 पाठ मन्त्रात्मक हवन से करें।
- शास्त्र पूजन भी कर सकते हैं। इस दिन धार्मिक पुस्तक लोगों में दान करें।
- श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ साथ राम रक्षा स्तोत्र का पाठ भी करें
- विजयदशमी पर भगवान राम व माता सीता की शक्ति रूप में उपासना भी की जाती है। माता काली की पूजा का जिक्र भी तंत्र में आता है। इसीलिए बंगलामुखी उपासना या अनुष्ठान भी आज करते हैं।
- अगर आप कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज स्नान आदि के बाद अपने घर के मंदिर में चंदन की सुगंध वाली अगरबत्ती जलाएं।
- अगर आप नौकरी में मनचाहा प्रमोशन पाना चाहते हैं तो अभी से सिंघाड़े के आटे से रोटी बनाकर और दो रोटी में मूली रखकर दान कर दें।
