अध्यात्म

Dussehra 2025 Date: दशहरा 2025 में कब है, नोट करें भारतीय कैलंडर की डेट, तारीख और समय

Dussehra 2025 Date (दशहरा 2025 में कब है): शारदीय नवरात्र के समापन के साथ ही दशहरा का पर्व भी मनाया जाता है जो बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। यहां नोट करें 2025 में दशहरा कब मनाया जाएगा, क्‍या है दशहरा 2025 की डेट, तारीख और समय इन इंडिया।

Image

Dussehra 2025 Date

Dussehra 2025 Date (दशहरा 2025 में कब है): दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व हिंदू धर्म में खास महत्‍व रखता है। मान्‍यता है कि इसी दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। यह पर्व हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यहां आप देख सकते हैं कि 2025 में दशहरा कब मनाया जाएगा और क्‍या है Dussehra 2025 Date in India Calendar.

Dussehra 2025 Date This Year

साल 2025 में दशहरे का त्‍योहार 2 अक्‍टूबर, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी दिन गांधी जयंती भी है। दशहरे को एक शुभ दिन माना जाता है। कई लोग इस दिन नई चीजों की खरीदारी भी करत हैं। दशहरे पर शमी पूजा,अपराजिता पूजा का भी विधान है।

Dussehra 2025 Start Date, Muhurat

दशहरा 2025 की तारीख और समय इस प्रकार है :

  • दशहरा 2025 की तारीख : 2 अक्‍टूबर, दिन गुरुवार
  • अश्विन मास 2025 शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रारंभ: 01 अक्‍टूबर को 03:31 PM से
  • अश्विन मास 2025 शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समापन: 02 अक्‍टूबर को 03:40 PM पर
  • दशहरा 2025 पर शुभ विजय मुहूर्त : 02 अक्‍टूबर को 03:35 PM से 04:22 PM तक
  • दशहरा 2025 पर शुभ विजय मुहूर्त अवधि : 46 मिनट
  • अपराह्न पूजा का समय और अवधि: 02:49 PM से 05:08 PM तक, दो घंटा 19 मिनट के लिए

दशहरा क्‍यों मनाया जाता है

दशहरा का पर्व हिंदू मान्‍यताओं से जुड़ा है। यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसकी मुख्‍य कथा के मुताबिक इसी दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी वजह से इस दिन रावण दहन की परंपरा चली आ रही है जो बुराई के अंत का प्रतीक हैं। एक और कथा के अनुसार इसी तिथि पर मां दुर्गा ने नौ दिन के युद्ध के बाद दसवें दिन महिषासुर राक्षस का वध किया था। तभी इसे दुर्गा विजय पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article