अध्यात्म

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से ये 3 राशि वाले रहें संभलकर, कोर्ट-कचहरी के लग सकते हैं चक्कर

Vrishabha Sankranti 2024 Effects: सूर्य देव जब वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं तब वृषभ संक्रांति मनाई जाती है। इस साल वृषभ संक्रांति 14 मई को मनाई जा रही है। जानिए ये सूर्य संक्रांति किन राशि वालों के लिए कैसी रहने वाली है।

Image

Vrishabha Sankranti 2024 Or Surya Gochar 2024 Effects

Vrishabha Sankranti 2024 (वृषभ संक्रांति 2024 का राशियों पर प्रभाव): 14 मई को सूर्य देव मेष राशि से वृष में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और इस समय शुक्र वृषभ राशि में ही मौजूद हैं। जो कि शुभ स्थिति है। तो वहीं सूर्य देव वृषभ राशि में 14 जून तक विराजमान रहेंगे। यहां आप जानेंगे सूर्य का वृषभ राशि में गोचर किन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

सूर्य के वृषभ राशि में गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष

व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेंहू दान करें। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

वृष

जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। रविवार को गेंहू का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

मिथुन

स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। सूर्य का वृष में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व लाल रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गुड़ खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कर्क

जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। जमीन या वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में सूर्य गोचर आपकी मदद करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करते रहें।

सिंह

व्यवसाय में सफलता व जॉब में प्रोमोशन का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र करियर के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। सूर्य व हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गेंहू व मसूर का दान करें।

कन्या

व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र व सुंदरकांड का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। सूर्य उपासना करते रहें। कई दिनों से रुके धन आगमन के संकेत हैं।

तुला

बिजनेस के लिए सफलता की प्राप्ति का समय है। जॉब मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। नारंगी रंग शुभ है। बहुत दिनों से रुके किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

वृश्चिक

जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। तिल का दान करें।

धनु

व्यवसाय में किसी नवीन उत्तरदायित्व की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र शिक्षा में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

मकर

जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें। संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे।छात्र करियर के प्रति एलर्ट रहें। सफेद रंग शुभ है। बिजनेस में सफल रहेंगे।

कुंभ

आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। व्यापार में तमाम बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं का दान करें। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना अवश्य करते रहें।

मीन

यह गोचर आपके लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। व्यवसाय की दृष्टि से सूर्य कोई बड़ा अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। जॉब में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article