अध्यात्म

Diwali 2023: दिवाली से पहले घर से हटा दें ये चीजें, तभी घर आएंगी मां लक्ष्मी

Diwali 2023: जल्द ही दिवाली का त्योहार आने वाला है। दिवाली का उत्सव दीपों का उत्सव होता है। इसकी तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या यानी कि इस दिन देवी लक्ष्मी हमारे घर आती हैं।आइए जानते हैं दीवाली से पहले किन चीजों को हटना देना चाहिए।

Image

Diwali 2023

Diwali 2023: हर साल दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद सीता और लक्ष्मण सहित अयोध्या लौटे थे। इसे मनाने के लिए अयोध्यावासियों ने पूरे शहर को दीपों से सजाया। तभी से दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। दिवाली से पहले लोग अपने घरों की पूरी तरह से साफ-सफाई करते हैं और उसे सजाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की पूजा की पूजा से पहले घर से कुछ अशुभ चीजों को हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं दीवाली से पहले किन चीजों को हटा देना चाहिए।

इन चीजों को हटा दें

खराब घड़ी

अगर आपके घर में कहीं भी टूटी या बंद घड़ी है तो दिवाली की सफाई करते समय उसे हटा दें। घर में टूटी हुई घड़ी बहुत ही अशुभ मानी जाती है। यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति ने गलत समय चुना है।

टूटी मूर्तियां

दिवाली से पहले अपने घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां या फटे हुए चित्र बदल लें।

टूटे हुए शीशे

अगर आपके घर के किसी कोने में टूटा हुआ शीशा है या आपकी खिड़की में टूटा हुआ शीशा है तो उसे तुरंत घर से हटा दें और उसकी जगह नया शीशा लगवा लें। टूटे हुए दर्पण को घर में रखना असुविधाजनक होता है।

खराब इलेक्ट्रिक समान

अगर आपके घर में बिजली के उपकरण टूट गए हैं तो या तो उन्हें ठीक करवाकर दोबारा इस्तेमाल करें या फिर दिवाली से पहले उन्हें फेंकना न भूलें।

पुराने जूते चप्पल

दिवाली से पहले अपने घर की सफाई करते समय, पुराने जूते और चप्पल जिन्हें आप उपयोग नहीं करते हैं उन्हें फेंकना न भूलें। फटे पुराने जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article