अध्यात्म

Diwali 2022 Puja Muhurat City wise: दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत जानिए किस शहर में कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 06:11 PM IST

Diwali Puja Muhuruat, Time in Delhi, Noida, Gaziabad, Mumbai, Pune, Jaipur: देशभर में आज 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर भारत समेत कई इलाकों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। हालांकि इस पूजा के लिए भी हर शहर में एक अलग मुहूर्त होता है। आप अपने शहर का शुभ मुहूर्त यहां चेक कर सकते हैं।

Image

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुुहूर्त

KEY HIGHLIGHTS
  • आज देशभर मे दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।
  • दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाता है।
  • पूजा का मुहूर्त हर शहर में अलग-अलग होता है।

Diwali Puja Muhuruat, Time in Delhi, Noida, Gaziabad, Mumbai, Pune, Jaipur: देशभर में इस समय त्योहारों की धूम मची हुई है। दिल्ली से लेकर कलकत्ता और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तर हर कोई अपने रीति-रिवाजों से दिवाली का त्योहार मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी उत्तर भारत में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें दिवाली की बधाई दे रहे हैं। इस साल दिवाली का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाएगी। इस दौरान देश के कई हिस्सों में लक्ष्मी पूजन (Diwali 2022 Laxmi Pujan) भी किया जाता है। देवी लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। वहीं देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। इस दौरान सभी पर्व पर लक्ष्मी और गणेशजी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम (Diwali 2022 Laxmi Pujan Timings) 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि, ये हर शहर में अलग-अलग है। जानिए आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।

Diwali 2022 City wise Laxmi Pujan Muhurat

दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Delhi)

दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:53 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:16 बजे खत्म होगा।

जयपुर में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Jaipur)

जयपुर में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 07:02 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:33 बजे समाप्त होगा।

नोएडा में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Noida)

नोएडा में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:52 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:15 बजे खत्म होगा।

गुड़गांव में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Gurgaon)

गुड़गांव में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:54 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:17 बजे खत्म होगा।

पुणे में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Pune)

पुणे में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:23 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:35 बजे खत्म होगा।

हैदराबाद में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Hyderabad)

हैदराबाद में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:06 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:17 बजे खत्म होगा।

चंडीगढ़ में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Chandigarh)

चंडीगढ़ में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 06:51 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:16 बजे खत्म होगा।

कोलकाता में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Kolkata)

कोलकाता में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:19 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को शाम 07:35 बजे खत्म होगा।

मुंबई में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Mumbai)

मुंबई में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:26 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:39 बजे खत्म होगा।

बेंगलुरु में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Bengaluru)

बेंगलुरु में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:16 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:23 बजे खत्म होगा।

अहमदाबाद में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Ahmedabad)

अहमदाबाद में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:21 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:38 बजे खत्म होगा।

चेन्नई में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Chennai)

चेन्नई में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:06 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:13 बजे खत्म होगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article