Dhanu Rashi Rashifal October 2023 (Sagittarius October Horoscope 2023) Dhanu Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज। अब जानिए धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर महीना।
Sagittarius Horoscope October 2023 In Hindi
धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023
इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत माहों की तुलना में बेहतर रहेगी। बीपी संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। हड्डी के रोगियों के लिए समय बहुत बेहतर नहीं है ।
धनु राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023
आईटी, बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध लोगों के लिए यह माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 11 अक्टूबर के बाद का समय बहुत बेहतर है। 16 अक्टूबर के बाद जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह माह आपके जॉब के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
धनु राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023
12 अक्टूबर तक लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। कहीं दूर यात्रा का संयोग बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में 11 अक्टूबर तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा।
धनु राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023
आर्थिक दृष्टि से यह माह बहुत बेहतर रहेगा। यह माह व्यवसाय में बहुत धन देगा। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। 11 अक्टूबर तक थोड़ा धन का व्यय मेडिकल कार्यों में हो सकता है।
धनु राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय
14 से 27 अक्टूबर तक बेहतर समय है। यह समय संतान की प्रगति के लिए भी अच्छा रहेगा।
धनु राशि अक्टूबर 2023 उपाय
श्री विष्णु जी की उपासना करें। प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु, सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें।
