अध्यात्म

धनतेरस, दीवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, छठ.. देखें कैलेंडर और जानें सबकी तारीख एक साथ

Dhanteras, Diwali, Bhai Dooj, Chitragupta Puja, Chhath Puja 2025 Dates: त्योहार के दिन चल रहे हैं। करवा चौथ की समाप्ति के साथ ही धनतेरस, दीवाली, भाई दूज, छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये त्योहार किस-किस दिन हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी त्योहार की सही तारीख दी गई है।

Image

धनतेरस, दीवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, छठ सबकी तारीख (pic credit: iStock)

Dhanteras, Diwali, Bhai Dooj, Chitragupta Puja, Chhath Puja 2025 Dates: धनतेरस, दीवाली, छठ जैसे पर्व के लिए देशभर में लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अक्टूबर में सारे त्योहार लगातार हैं और इसकी डेट्स को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन भी हो रही है। आपको दिक्कत न हो इसलिए यहां हम सभी त्योहारों की तारीख एकसाथ लेकर आए हैं। यहां आपको धनतेरस, दीवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और छठ, सभी त्योहार की तारीख मिलेगी।

साल 2025 में धनतेरस कब है?

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदयशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है। साल 2025 में 18 अक्टूबर, शनिवार के दिन धनतेरस मनाया जा रहा है।

साल 2025 की दीवाली कब है?

धनतेरस के बाद दीवाली मनाई जाती है। दीवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन ज्यादा रहती है। साल 2025 में भी कुछ लोग 20 अक्टूबर को दीवाली मना रहे हैं तो कुछ जगहों पर 21 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। दीवाली असल में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन प्रदोष काम में मनाई जाती है। अब पंचांग के हिसाब से कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 03:44 PM पर शुरू हैं और अगले दिन 21 अक्टूबर की शाम 05:54 पर खत्म होगा। ऐसे में 20 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद पूरा प्रदोष काल मिल रहा है, जबकि 21 अक्टूबर को बस 9 मिनट के लिए ही प्रदोष रहेगा। इसलिए दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

साल 2025 में गोवर्धन पूजा कब है?

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे से और इसका समापन अगले दिन 22 अक्टूबर को रात 8:16 बजे होगा। गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2025 कब है?

दीवाली के बाद भाई दूज मनाया जाता है। के कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में 23 अक्टूबर को भाई दूज सेलिब्रेट किया जाएगा। 23 अक्टूबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और यह 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, ऐसे में 2 घंटे 15 मिनट तक बहनें अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं।

चित्रगुप्त पूजा 2025 कब है?

चित्रगुप्त पूजा भी भाई दूज के दिन यानी 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक का मुहूर्त शुभ है।

छठ 2025 कब है?

साल 2025 में कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से होने वाला है और यह तिथि अगले दिन 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 27 अक्टूबर को छठ है। 25 अक्टूबर को छठ का नहाय खाय है और 26 अक्टूबर को खरना पूजा है। 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को अर्घ्य के पारण है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article