अध्यात्म

धनतेरस 2025 में कब है, नोट करें धनतेरस 2025 की डेट और टाइम, जानें इस साल कितनी देर का रहेगा पूजन मुहूर्त

Dhanteras 2025 mein kab hai (Dhanteras 2025 date and time in India): दिवाली के 5 दिनों के पर्व का आरंभ धनतेरस से होता है। यह पर्व कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा होती है। यहां देखें धनतेरस 2025 की तारीख, धनतेरस 2025 में कब मनाया जाएगा।

Image

धनतेरस 2025 तारीख और पूजा मुहूर्त (Pic: Canva)

Dhanteras 2025 mein kab hai (Dhanteras 2025 date and time in India): धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस तरह 2025 में यह तारीख 18 अक्टूबर (Dhanteras 2025 Date in hindi) की बन रही है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय त्योहारों की शुरूआत होती है।

धनतेरस 2025 में कब है

धनतेरस को 2025 में 18 अक्टूबर को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, धनतेरस 2025 का पूजा मुहूर्त इस दिन शाम 19:16 से 20:20 तक का रहेगा।

धनतेरस 2025 तारीख और पूजा मुहूर्त

त्योहारदिन व समय
धनतेरस 2025 डेट18 अक्टूबर, शनिवार
धनतेरस 2025 तिथिकार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि
धनतेरस 2025 पूजा मुहूर्तशाम 19:16 से 20:20 के बीच
धनतेरस 2025 प्रदोष कालशाम 17:48 से 20:20 के बीच
धनतेरस 2025 वृषभ कालशाम 19:16 से 21:11 के बीच

धनतेरस का महत्व

धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस पर्व पर देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इसी दिन ही आयुर्वेदिक चिकित्सा के देवता- धन्वंतरि जीवन के अमृत के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस पर मृत्यु के देवता - यमराज का सम्मान भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से अकाल मृत्यु का भय कम होता है। तभी इस दिन घर के बाहर यम का दीप जलाया जाता है और सोना खरीदने की परंपरा भी है। धनतेरस पर नमक, झाड़ू, धनिया के बीज, गोमती चक्र आदि की खरीद भी शुभ मानी जाती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article