अध्यात्म

धनतेरस पर Gold से ज्यादा ये धातुएं खरीदनी मानी जाती हैं शुभ, मां लक्ष्मी तुरंत हो जाती हैं प्रसन्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:31 PM IST

What To Buy On Dhanteras 2022 To Get Maa Lakshmi Blessings: धनतेरस पर सोना खरीदने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है पर क्या आप जानते हैं कि सोना नहीं बल्कि इन दो चीजों की खरीदारी इस दिन ज्यादा शुभ मानी जाती है।

Image

धनतेरस पर इन दो धातुओं की जरूर करें खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

KEY HIGHLIGHTS
  • धनतेरस का दिन नई चीजों की खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सोना नहीं बल्कि दो ऐसी धातुएं हैं जिनका खरीदना ज्यादा शुभ होता है।
  • कहते हैं इन दोनों धातुओं की खरीदारी से मां लक्ष्मी की जल्द कृपा बरसने लगती है।

Dhanteras Gold Shopping: दिवाली पर्व से पहले धनतेरस के दिन लोग दिल खोलकर खरीदारी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। हिन्दू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जा रहा है। लेकिन खरीदारी के लिए 23 अक्टूबर का दिन ज्यादा शुभ माना जा रहा है। इस पर्व पर सोना खरीदने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अधिकतर लोग इस दिन सोने के गहनों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सोना (Gold) नहीं बल्कि दो अन्य धातुओ की चीजें खरीदना ज्यादा शुभ माना जाता है। जानिए ये कौन सी धातुएं हैं।

धनतेरस पर चांदी की करें खरीदारी: धनतेरस के दिन चांदी खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसके पीछे ये कारण माना जाता है कि चांदी चन्द्रमा का प्रतीक होती है और चंद्रमा हमें शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को ही सबसे बड़ा धन माना जाता है। हालांकि लोग इस दिन सोना खरीदना भी पसंद करते हैं लेकिन ज्योतिष जानकार बताते हैं कि लक्ष्मी चंचला होने से सोना खरीदना उतना शुभ नहीं माना जाता जितनी की चांदी शुभ मानी जाती है। क्योंकि सोना लक्ष्मी का ही रूप ही माना गया है। अतः इस दिन ज्योतिष विशेषज्ञ सोने की बजाय चांदी के बर्तन और गहने खरीदने की सलाह देते हैं।

पीतल की खरीदारी भी मानी जाती है शुभ: धनतेरस के विषय में ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तो उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा हुआ कलश था इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। खासतौर से पीतल को भगवान धन्वंतरी की धातु माना गया है। इसलिए इस दिन पीतल की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। मान्यता है धनतेरस पर पीतल खरीदने से घर-परिवार को आरोग्यता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी भी शुभ: चांदी और पीतल के अलावा इस खास दिन पर धनिया और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ दिवाली पूजा में प्रयोग किए जाने वाली भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति भी इसी दिन खरीद ली जाती है। साथ ही दीपक खरीदना भी इस दिन शुभ माना जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article