अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय,धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार

Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि बहुत विशेष मानी जाती है। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Dev Uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: देवउठनी एकादशी हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाया जाएगा। देवउठनी एकादशी का दिन भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्रीहरि विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इसके अलावादेवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि कोई भक्त इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करता है तो उसके धन में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

देवउठनी एकादशी उपाय (Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay)

  1. एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और उससे स्नान करें। इस दिन पीले वस्त्र भी पहनें क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग माना जाता है। अगर आप ऐसा करेंगे तो भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  2. एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पहले शंख में दूध और फिर गंगाजल से स्नान कराया जाता है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। भगवान विष्णु की पूजा करते समय "ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः" का जाप करें। इससे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी। भगवान विष्णु की पूजा करते समय हमेशा शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उसमें तुलसी दल चढ़ाएं।
  3. अगर किसी व्यक्ति को विवाह आदि में दिक्कत आ रही है तो वह भी देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय कर सकता है। इसके लिए भगवान विष्णु की पूजा करते समय केसर, पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं। फिर उन्हें पीले फूल अर्पित करें।
  4. देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु को केसर वाला दूध चढ़ाएं। इससे ब्रह्मांड के स्वामी संतुष्ट होंगे और वांछित परिणाम प्राप्त होगा।
  5. धन वृद्धि के लिए देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु जल्द ही संतुष्ट हो जाते हैं और तिजोरी धन-संपत्ति से भरने लगती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article