अध्यात्म

Dev Deepawali 2023 Date: कब है देव दीपावली? जानें सही डेट और महत्व

Dev Deepawali 2023 Date: देव दिवाली हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। दिवाली की तरह दिवाली का भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस पर्व को रौशनी का पर्व माना जाता है। आइए जानते हैं कब है देव दीपावली। डेट, पूजा विधि और महत्व। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Dev Deepawali 2023

Dev Deepawali 2023 Kab Hai: देव दिवाली हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। दिवाली की तरह देव दिवाली का भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस त्योहार को दीप महोत्सव भी कहा जाता है। देव दिवाली का यह पवित्र त्योहार दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्यतः काशी में गंगा तट पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता काशी की पवित्र भूमि पर आते हैं और दिवाली मनाते हैं। देवताओं की इस दिवाली पर वाराणसी के घाटों को मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आइए जानते हैं इस बार देव दीपावली कब है। यहां जानें पूजा विधि और महत्व के बारे में।

देव दीपावली 2023 डेट (Dev Deepawali 2023 Kab Hai)

इस वर्ष देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन, 27 नवंबर, 2023 को मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ: 26 नवंबर 2023 को दोपहर 3:53 बजे

कार्तिक पूर्णिमा समाप्ति तिथि: 27 नवंबर 2023 दोपहर 2:45 बजे

प्रदोष काल देव दीपावली पूजा मुहूर्त: 26 नवंबर, शाम 5:08 बजे से शाम 7:47 बजे तक है।

देव दीपावली महत्व ((Dev Deepawali Importance)

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर जश्न मनाया। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के साथ सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और दीपक जलाकर जश्न मनाते हैं। इसलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में देव दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article