अध्यात्म

December Ke Grah Gochar 2025: दिसंबर में ये 5 बड़े ग्रह का गोचर, जानें कब-कब कौन से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

December Ke Grah Gochar 2025: साल 2025 का आखिरी महीना आ गया है और इस महीने में कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव होने वाले हैं। दिसंबर में पाँच बड़े ग्रह सूर्य, गुरु, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। यहां से आप ग्रह-गोचर की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Image

ग्रह गोचर दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

December Ke Grah Gochar 2025: जब आकाश में ग्रह अपनी वास्तविक कक्षा में एक राशि या एक नक्षत्र से निकलकर दूसरी राशि या नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उस प्रक्रिया को गोचर कहा जाता है। ग्रह गोचर का राशियों पर भी खूब प्रभाव पड़ता है। सूर्य लगभग 30 दिन में गोचर करता है तो बृहस्पति 1 साल में। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दिसंबर माह में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। यहां से आप दिसंबर के ग्रह गोचर की सही तारीख और साथ ही समय के बारे में जान सकते हैं।

दिसंबर 2025 के ग्रह गोचर-

5 दिसंबर 2025बृहस्पति का वक्री गोचरदोपहर 3:38PM
6 दिसंबर 2025बुध का गोचर वृश्चिक में प्रवेशरात 8:52PM
7 दिसंबर 2025मंगल का गोचरसुबह 8:27AM
16 दिसंबर 2025सूर्य का गोचरसुबह 4:26 AM
29 दिसंबर 2025बुध का गोचर धनु में प्रवेशसुबह 7:27AM

5 दिसंबर 2025- बृहस्पति का गोचर

बृहस्पति वर्तमान में कर्क राशि में वक्री है और 5 दिसंबर को मिथुन राशि में पुनः प्रवेश करेगा।

6 दिसंबर 2025- बुध का गोचर

दिसंबर में बुध दो बार राशि परिवर्तन करने वाला है। पहला परिवर्तन दिसंबर के पहले सप्ताह में ही होगा। 6 दिसंबर की रात 8:52 बजे बुध वृश्चिक में प्रवेश करेगा।

7 दिसंबर 2025- मंगल का गोचर

मंगल लगभग 45 दिनों तक एक राशि में रहता है। अभी यह अपनी ही राशि वृश्चिक में स्थित है और 7 दिसंबर को मंगल धनु में गोचर करेगा।

16 दिसंबर 2025- सूर्य का गोचर

हर 30 दिनों में राशि बदलने वाला सूर्य वर्तमान में वृश्चिक राशि में है और आने वाले 16 दिसंबर को ये धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर के कारण नेतृत्व क्षमता, नौकरी में पदोन्नति, सामाजिक सम्मान और आत्मबल से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

29 दिसंबर 2025- बुध का गोचर

बुध का दूसरा गोचर दिसंबर के आखिर में होने वाला है। ये 29 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article