अध्यात्म

Darsh Amavasya Upay 2025: बार-बार अटक जाता है काम तो आज कर लें ये छोटा सा उपाय, दर्श अमावस्या पर चंद्र देव की बरसेगी कृपा

Darsh Amavasya Upay 2025 (दर्श अमावस्या के उपाय): आज दर्श अमावस्या है। इस दिन चांद की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो, या बार-बार काम अटकता हो उन्हें चांद की पूजा करनी चाहिए। यहां से आप दर्श अमावस्या के उपाय देख सकते हैं।

Image

दर्श अमावस्या 2025 के उपाय (pic credit: canva)

Darsh Amavasya Upay 2025 (दर्श अमावस्या के उपाय): सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन पितरों के साथ ही चंद्रदेव की पूजा भी की जाती है। इस दिन पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस साल दर्श अमावस्या आज यानी 22 अगस्त 2025 को है। यहां से आप जान सकते हैं कि दर्श अमावस्या के दिन आपको कौन से उपाय आजमाने चाहिए।

परेशानी अनुसार चंद्रदेव के उपाय (Chandra Dev Ko Khush Karne Ke Upay)-

  • जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इतना ही नहीं पितृ दोष निवारण और पितरों की शांति के लिए भी ये अमावस्या तिथि विशेष महत्व रखती है।
  • अगर आपके काम बार-बार अटक जाते हैं तो दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आपके काम सुचारू रूप से होने लगेंगे। इस दिन उपवास भी रख सकते हैं।
  • अगर कर्ज इत्यादि की समस्या है तो दर्श अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं और दिये में थोड़ा सा केसर भी डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • बुद्धि प्रखर करना चाहते हैं तो दर्श अमावस्या के दिन गाय को ताजी हरी घास खिलाएं।

दर्श अमावस्या पर ऐसे करें पूजा (Darsh Amavsya Pujan Vidhi)-

दर्श अमावस्या के दिन जब सूर्य अस्त हो जाए तब चंद्रदेव का दशोपचार पूजन करें। घी के दीपक और कर्पूर से धूप करें और सफेद फूल, चंदन, अक्षत व इत्र चंद्रदेव को अर्पित करें। पूजा के बाद खीर का भोग लगाएं। पंचामृत से चंद्रदेव को इस दिन अर्घ्य देना चाहिए। पूजा के बाद सफेद चंदन की माला से 108 बार ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप कर लें। चंद्रदेव को भोग स्त्री को भेंट करना चाहिए। इसके बाद उपवास खोला जा सकता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article