अध्यात्म

Daan Importance: हिंदू धर्म में है दान का महत्व, जानिए किस दिन करनी चाहिए किन वस्तुओं का दान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 08:19 PM IST

Daan Ke Niyam : हिंदू धर्म में दान- दक्षिणा का काफी महत्व होता है। दान करने से पुण्य के फल की प्राप्ति होती है और भगवान भी आप पर कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में शक्कर से लेकर नमक तक सभी चीजों के दान के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।

Image

हिंदू धर्म में दान का महत्व

KEY HIGHLIGHTS
  • कमाई का कुछ हिस्सा अपने सामर्थ्यनुसार जरूर करें दान
  • शनिवार के दिन करनी चाहिए काली रंग की चीजों का दान
  • दान करने का पुण्यफल इस जन्म और अगले जन्म में भी मिलता है

Importance Of Daan: हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए। दान करने से अधिक महापुण्य कुछ भी नहीं है। शास्त्रों और पुराणों में भी दान के महत्व के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार व्यक्ति द्वारा किए गए दान का शुभ फल ना सिर्फ इस जन्म बल्कि अगले जन्म में भी मिलता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा दान करने की बात कहते हैं। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का दान कर देते हैं जोकि हमें उस दिन नहीं करनी चाहिए होती है और इससे दान का शुभ फल प्राप्त नहीं होता। साथ ही कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं।

बता दें कि शास्त्रों में सप्ताह के 7 दिनों में शक्कर से लेकर नमक तक अलग-अलग चीजों के दान निर्धारित किए गए हैं। इसी के अनुसार दान करने से पुण्य फल मिलता है। जानते हैं सप्ताह के किस दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

रविवार का दान

रविवार का दिन सूर्य ग्रह और सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन गेंहू, लाल फूल, गुड़ और माणिक्य रत्न जैसी चीजों का दान करना शुभ होता है । इससे यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।

सोमवार का दान

सोमवार का दिन शिवजी और चंद्र देव से संबंधित होता है। इस दिन सफेद रंग की वस्‍तुओं जैसे चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद पुष्‍प मिश्री या शक्कर और नारियल का दान कर सकते हैं। इससे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होते हैं।

मंगलवार का दान

मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा के लिए शुभ होता है और इस दिन किए गए दान से मंगल ग्रह मजबूत होता है। मंगलवार को लाल फूल, लाल चंदन, लाल वस्‍त्र, बादाम और तांबे के पात्र का दान करना चाहिए।

बुधवार का दान

बुधवार के दिन हरे रंग की वस्‍तुओं का दान करना शुभ होता है। इस दिन गरीब व जरूरतमंदों में हरे मूंग की दाल, हरे रंग के वस्‍त्र आदि दान करने चाहिए। सुहागिन महिलाएं यदि बुधवार के दिन हरी चूड़ियां का दान करती है तो इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गुरुवार का दान

गुरुवार या बृहस्पतिवार के दिन सम्‍मान, धन, वैभव और यश की प्राप्ति के लिओ पीली रंग की वस्‍तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। आप इस दिन पीली दाल, पीले वस्त्र, पीले फल, गुड़ और स्वर्ण आदि का दान कर सकते हैं।

शुक्रवार का दान

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन किए गए दान से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन आप नमक, खीर, वस्त्र और केसर आदि का दान कर सकते हैं।

शनिवार का दान

शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान करने से शनि शांत होते हैं. शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए आप इस दिन काले वस्त्र, लोहा, सरसों तेल, काले तिल, चमड़े की वस्तुओं आदि का दान करें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article