Surya Rashi Parivartan 2023 In Kumbh Rashi: दिनांक 13 फरवरी को सूर्य कुम्भ राशि में दिन में 09 बजकर 58 मिनट पर प्रवेश करेंगे व उसमें 30 दिन रहेंगे। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। कुम्भ का स्वामी शनि होता है।इस संक्रांति का प्रत्येक राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुम्भ संक्रांति के दिन व्रत रहें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। कर्क व कुम्भ राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे वहीं तुला, मकर व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मकर व मीन के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व मकर के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों पर कुम्भ संक्रांति (Kumbh Sankranti) का फल--
मेष- यह संक्रांति जीवन में सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय में किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। वाद विवाद की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न व कम्बल का दान करें।
वृष- यह संक्रांति जांब में संघर्ष के बाद सफलता देगा। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। घर या जमीन खरीदने का मन बनेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।ऊनी वस्त्र व कम्बल का दान करें। कन्या व कुम्भ राशि का सहयोग लें।पिता का आशीर्वाद लें।
मिथुन- इस पूरे एक माह जांब को नई दिशा देंगे ।छात्र विदेश जाने की योजना बनाएंगे। धार्मिक कार्य कलापों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रत्येक शुक्रवार माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।
कर्क- यह संक्रांति पॉलिटिक्स में सफलता का है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन की प्राप्ति हो सकती है।घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। धर्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी तीन परिक्रमा करने से सभी कष्ट दूर होंगे।
सिंह- इस संक्रांति से जांब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। यह समय धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है।पिता का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।
कन्या- व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी के मंदिर उनका दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।
तुला- व्यवसाय व जांब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। इस तीस दिन में राजनीति में विवाद की स्थिति आ सकती है। प्रत्येक सोमवार को दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक- मंगल व शुक्र रुके कार्य पूर्ण करेंगे। जाँब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। मकान या जमीन खरीदने का सन्योग बन सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।मंगल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
धनु- इस संक्रांति से व्यवसाय में थोड़ा अधिक परिश्रम करना होगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। जाँब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मेष व कुंभ राशि के जातक सहयोग करेंगे।
मकर- पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जांब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं ।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रत्येक बुधवार व शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।
कुम्भ- सूर्य 30 दिन इसी राशि में रहेंगे।कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेष व मकर राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।गुड़ व गेंहू का दान करें। सूर्य पूजा करें।पिता का आशीर्वाद लें।
मीन- इन तीस दिनों में जांब व व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य में संघर्ष रहेगा।धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मीन व कुम्भ राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को गाय को भोजन दें। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
