अध्यात्म

Chhath Puja 2022 Sunset And Sunrise Time: सभी शहरों में सूर्य को अर्घ्य देने का समय यहां देखें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 04:59 PM IST

Chhath Puja 2022 Surya Arghya Timing: छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। जानें छठ पूजा के दिन नई दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, पटना, रांची समेत अन्य शहरों में सूर्य को अर्घ्य देने का समय।

Image

Chhath Puja 2022 Surya Arghya Muhurat: छठ पूजा 2022 सूर्य अर्घ्य समय अपने शहर अनुसार यहां जानें।

Chhath Puja 2022 Surya Uday Time : छठ महापर्व सूर्य देव की अराधना का पर्व होता है। वैसे तो इस पर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से हो जाती है लेकिन इसका तीसरा दिन सबसे खास होता है। व्रत रखने वाले लोग कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन 36 घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं। इस दिन अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और फिर अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। छठ पर्व संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर को है और उषा अर्घ्य 31 अक्टूबर को है। जानिए आपके शहर में सूर्य अर्घ्य का क्या रहेगा समय।

छठ पूजा 2022 सूर्य अर्घ्य समय (Chhath Puja 2022 Surya Uday Time)

शहरसूर्य संध्या (30 अक्टूबर 2022)सूर्य उषा अर्घ्य समय (31 अक्टूबर 2022)
दिल्लीशाम 05 बजकर 38 मिनटप्रात: 06 बजकर 32 मिनट
कोलकाताशाम 05:00 बजेप्रात: 05 बजकर 40 मिनट
मुंबईशाम 06 बजकर 06 मिनट प्रात: 06 बजकर 38 मिनट
चेन्नईशाम 05 बजकर 43 मिनट प्रात: 06 बजकर 02 मिनट
पटनाशाम 05 बजकर 10 मिनटप्रात: 05 बजकर 57 मिनट
रांचीशाम 05 बजकर 12 मिनटप्रात: 05 बजकर 53 मिनट
लखनऊशाम 05 बजकर 25 मिनटप्रात: 06 बजकर 15 मिनट
जयपुरशाम 05 बजकर 46 मिनटप्रात: 06 बजकर 36 मिनट
भोपालशाम 05 बजकर 43 मिनटप्रात: 06 बजकर 06 मिनट
रायपुरशाम 05 बजकर 29 मिनटप्रात: 06 बजकर 06 मिनट
देहरादूनशाम 05 बजकर 32 मिनटप्रात: 06 बजकर 31 मिनट
नोएडाशाम 05 बजकर 37 मिनटप्रात: 06 बजकर 32 मिनट
वाराणसीशाम 05 बजकर 19 मिनटप्रात: 06 बजकर 05 मिनट
कानपुरशाम 05 बजकर 28 मिनटप्रात: 06 बजकर 17 मिनट
गुरुग्रामशाम 05 बजकर 39 मिनटप्रात: 06 बजकर 33 मिनट
चंडीगढ़शाम 05 बजकर 37 मिनटप्रात: 06 बजकर 37 मिनट
शिमलाशाम 05 बजकर 35 मिनटप्रात: 06 बजकर 36 मिनट
अहमदाबादशाम 06 बजकर 03 मिनटप्रात: 06 बजकर 44 मिनट
पुणेशाम 06 बजकर 03 मिनटप्रात: 06 बजकर 34 मिनट
नासिकशाम 06 बजकर 01 मिनटप्रात: 06 बजकर 36 मिनट
नागपुरशाम 05 बजकर 39 मिनटप्रात: 06 बजकर 16 मिनट
हैदराबादशाम 05 बजकर 46 मिनटप्रात: 06 बजकर 14 मिनट
छठ पूजा: छठ पूजा को डाला छठ, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा, सूर्य षष्ठी पूजा इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र शुक्ल षष्ठी को और दूसरा कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि पर। कार्तिक शुक्ल के महीने में पड़ने वाली छठ को मुख्य माना जाता है।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article