अध्यात्म

Chhath Puja 2023: नहाय- खाय से शुरू हुआ छठ पर्व, यहां जानें खरना से लेकर पारण तक की सही डेट

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का त्योहार का सनातन परंपरा में बहुत महत्व है। छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है। आज यानि 17 नवंबर को छठ पूजा का नहाय- खाय है। इस दिन से छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं छठ पूजा की सारी तिथियों के बारे में। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Chhath Puja 2023 Date

Chhath Puja 2023 Date: हिंदू धर्म में छठ पूजा के पर्व का बहुत महत्व है। ये त्योहार पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा अधिकतर उत्तर भारत की तरफ किया जाता है। यूपी, बिहार, झारखंड में छठ पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। छठ पूजा को लोकअस्था का महापर्व माना जाता है। इस व्रत में व्रती 36 घंटे तक व्रत रखती हैं। इस व्रत का आरंभ नहाय- खाय से होता है इसके साथ ही इसका समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होता है। 17 नवंबर को छठ पर्व का नहाय- खाय है। आइए जानते हैं छठ पूजा की सारी तिथियों के बारे में। यहां देखें डेट की पूरी लिस्ट।

Chhath Puja 2023 Calendar (छठ पूजा कैलेंडर 2023)

17 नवंबर 2023 पहला दिन नहाय-खाय

18 नवंबर 2023 दूसरे दिन खरना

19 नवंबर 2023, तीसरे दिन की शाम का अर्घ्य

20 नवंबर 2023 चौथा दिन उगते सूर्य को अर्घ्य

Chhath Puja Importance (छठ पूजा महत्व)

छठ पूजा का सनातन परंपरा में बहुत महत्व है। इस व्रत को आदिकाल से किया जा रहा है। इस व्रत में भगवान सूर्य देव के साथ-साथ उनकी बहन छठी मैया की पूजा की जाती है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस व्रत में व्रती पूरे 36 घंटे तक उपवास रखती हैं। छठ पूजा का पर्व चार दिनों तक चलता है। नहाय- खाय से इसकी शुरुआत होती है। सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत को करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article