अध्यात्म

Chaturmas 2023: चातुर्मास कब होगा खत्म, यहां जानें सारी जानकारी।

Chaturmas 2023: आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ होता है। इस साल चातुर्मास 4 नहीं बल्कि 5 महीने का हुआ है। आइए जानते हैं कि चातुर्मास कब समाप्त हो रहा है।

Image

Chaturmas 2023

Chaturmas 2023: हिंदू धर्म में चातुर्मास को बहुत खास माना जाता है। चातुर्मास का अर्थ है वे चार महीने जब देवता शयन करते हैं, सूर्य दक्षिणायन होता है और सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल एकादशी या देवशयनी एकादशी (Devshahani ekadashi 2023) को भगवान श्रीहरि योग निद्रा के लिए के शिरसागर जाते हैं और चार महीने तक वहीं विश्राम करते हैं।चार माह की इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस साल अधिकमास के कारण चातुर्मास चार महीने का नहीं बल्कि पूरे पांच महीने का रहा है। आइए जानते हैं चातुर्मास कब समाप्त होगा।

Chaturmas End Date ( चातुर्मास कब होगा खत्म)

पंचांग के अनुसार इस वर्ष देवशयनी एकादशी शुक्ल पक्ष आषाढ़ी 29 जून 2023 को हुआ था। इसी दिन चातुर्मास प्रारंभ होता है। चतुर्मास का समापन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को होता है। ऐसे में चातुर्मास 23 नवंबर 2023 को समाप्त होगा।

चातुर्मास में क्या नहीं करना चाहिए

चातुर्मास के दौरान विवाह, गृहप्रवेश, भूमि पूजन, तिलकोत्सव आदि नहीं होते हैं। चातुर्मास में ऐसा करने से अप्रिय परिणाम होंगे। इस दौरान आपको कोई नया व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए। चातुर्मास के दौरान संत-महात्मा भी रुककर भगवान की आराधना करते हैं। इसलिए जो लोग चातुर्मास के दौरान व्रत रखते हैं उन्हें यात्रा करने से बचना चाहिए।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article