अध्यात्म

Lunar Eclipse 2023: शरीर के इन हिस्सों पर पड़ता है असर, Chandra Grahan के दौरान जरूर बरतें ये सावधानियां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 4, 2023, 07:03 AM IST

Chandra Grahan 2023 Effects on Human Body: 5 मई शुक्रवार को यानि बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) लगेगा। ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भारत में भी दिखाई देगा और यही कारण है कि इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण का असर इंसान के शरीर पर भी होता है, ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक है।

Image

Chandra Grahan 2023, Lunar Eclipse 2023 (Istock)

Chandra Grahan 2023 Effects on Human Body, Lunar Eclipse 2023: 5 मई शुक्रवार को यानि बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) लगेगा। ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भारत में भी दिखाई देगा और यही कारण है कि इसका सूतक काल भी माना जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इसलिए सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। भारत में यह उपछाया चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, महासागर, हिंद महासागर, नॉर्थ पोल पर दृश्य होगा। विज्ञान में चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। जिसके अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न करती है। चंद्र ग्रहण का असर इंसान के शरीर पर भी होता है, ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक है।

Lunar Eclipse Effects on Human Body

  • चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
  • ग्रहण का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ग्रहण के दौरान निकलने वाली पैराबैंगनी किरणे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है। इसलिए ग्रहण के दौरान घर पर रहने की सलाह दी जाती है।
  • चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव आंखो पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण को नंगी या खुली आंखों से देखने पर मनाही होती है। हालांकि सूर्य ग्रहण की अपेक्षा चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव आंखों पर कम पड़ता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पके हुए भोजन को भी नहीं खाया जाता है। ग्रहण के दौरान उत्पन्न हानिकारण किरणें भोजन और पानी को दूषित कर देती है।
  • ग्रहण मनुष्य के पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान खाने-पीने पर सख्त मनाही होती है।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article