Chandra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति, माता और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह है और लगभग ढाई दिन में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इसलिए चंद्रमा का गोचर व्यक्ति के मन और दैनिक जीवन पर तुरंत प्रभाव डालने वाला माना जाता है।
21 जून 2026 को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर चंद्रमा ने सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार और गणना के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में चंद्रमा का कन्या राशि में आना सोचने-समझने की क्षमता, कार्यों की योजना बनाने और निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करेगा।
इस समय सूर्य और बुध मिथुन राशि में, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति के कारण चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ देने वाला माना जा रहा है।
कन्या राशि में चंद्रमा क्या देता फल
कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है और इसे विश्लेषण, व्यवस्था और कार्य कुशलता से जोड़ा जाता है। चंद्रमा जब इस राशि में आता है तो व्यक्ति अपने काम को लेकर अधिक गंभीर और योजनाबद्ध हो सकता है। अधूरे काम पूरे करने, नई योजनाएं बनाने और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए यह समय अच्छा माना जाता है।
चंद्रमा और बुध का संबंध बुद्धि और मन के बीच संतुलन बनाने वाला माना जाता है। इस दौरान पढ़ाई, लेखन, मीडिया, व्यापार, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस गोचर से लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर शुभ परिणाम देने वाला रह सकता है। चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान परिवार से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं और घर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। बुध की राशि में चंद्रमा का आना शिक्षा, लेखन और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ माना जा सकता है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है। चंद्रमा के अनुकूल गोचर से मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि में ही चंद्रमा का प्रवेश होने से इस राशि के लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। मन में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव हो सकता है। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक रहने का समय है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर लाभकारी हो सकता है। यह समय पुराने कामों को पूरा करने और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। चंद्रमा का प्रभाव कार्यक्षेत्र में नई सोच और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता देगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
