अध्यात्म

Chandra Gochar 2025: लग गया इन 5 राशियों का जैकपॉट, मेष में गोचर कर गए चंद्रमा

Chandra Gochar 2025: चंद्रमा ने बीते 8 अक्टूबर की सुबह 1 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष की दृष्टि से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस गोचर के चलते कुछ राशि वालों को अपनी लाइफ में बंपर लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस गोचर से लाभ होगा?

Image

चंद्रमा ने किया मेष में प्रवेश (Pic Credit- canva)

Chandra Gochar 2025: 8 अक्टूबर 2025 की सुबह 1:27 बजे चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मेष एक अग्नि तत्व वाली राशि है, जो ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई शुरुआतों का प्रतीक है। चंद्रमा, हमारे मन, भावनाओं और रोजमर्रा की ऊर्जा को नियंत्रित करते हैं, जब चंद्रमा मेष मेंआते हैं, तो यह हमें सक्रिय बनाते हैं और जोश से भर देते हैं। हालांकि हर राशि पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है। कुछ राशियों को इससे करियर में उन्नति, रिश्तों में ताजगी या स्वास्थ्य में सुधार जैसे लाभ मिलेंगे। चंद्रमा मेष राशि में लगभग 2.5 दिन रहेंगे, यानी 8 से 10 अक्टूबर 2025 तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि चंद्रमा के इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा पहले भाव में गोचर करेंगे। इसका मतलब है कि आपका आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा। यह समय नई परियोजनाएं शुरू करने, व्यक्तिगत लक्ष्यों को हासिल करने या अपने व्यक्तित्व को चमकाने के लिए शानदार है। भावनात्मक रूप से आप साहसी और उत्साहित महसूस करेंगे। करियर में अगर आपने हाल में मेहनत की है, तो तरक्की, पहचान या कोई नया अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में ऊर्जा बहुत ज्यादा रहेगी, इसलिए व्यायाम, योग या खेलकूद में हिस्सा लें।

उपाय: सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा दसवें भाव में रहेंगे। यह गोचर आपकी प्रोफेशनल लाइफ में नई ऊर्जा लाएगा। तरक्की, नई जॉब के ऑफर या बॉस से तारीफ मिलने की संभावना है। आपका मन स्थिर रहेगा, जिससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। यह समय करियर में रिस्क लेने या नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी अच्छा है। अगर आप बिजनेस में हैं तो नई पार्टनरशिप या प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं।

उपाय: चंद्रमा को दूध और जल से अर्घ्य दें और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा पांचवें भाव में रहेंगे। यह गोचर आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगा। अगर आप कला, लेखन, संगीत या किसी रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो नए विचार आपके दिमाग में आएंगे। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव होंगे, जैसे पार्टनर के साथ गहरा रिश्ता या सिंगल्स के लिए नया रिश्ता शुरू होने की संभावना है। वित्तीय मामलों में निवेश पर भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जल्दबाजी हो सकती है। इस समय अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए नई हॉबी शुरू करने या पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का मौका है।

उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा नौवें भाव में गोचर करेंगे। आपका साहसिक और उत्साही स्वभाव उभरेगा। छोटी यात्राएं या नई स्किल सीखने का प्लान बन सकता है। करियर में खासकर शिक्षा, यात्रा या प्रकाशन से जुड़े क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे। भावनात्मक रूप से आप आशावादी रहेंगे, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता और मजबूत होगी। यह समय नई चीजें एक्सप्लोर करने या अपने करियर को नई दिशा देने के लिए आदर्श है।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा चौथे भाव में गोचर करेंगे। घर में शांति और सुकून का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, खासकर अगर आप नया डाइट या फिटनेस रूटीन शुरू करें। भावनात्मक रूप से आप सुरक्षित और स्थिर महसूस करेंगे। यह समय फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने या घर को सजाने-सवांरने के लिए भी अच्छा है।

उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article