अध्यात्म

Chandra Dev Aarti On Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय जरूर करें चंद्र देव की आरती

Chandra Dev Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi, Om Jai Chandra Bhagwan Aarti Lyrics in Hindi: करवा चौथ की रात में चंद्र देव की पूजा की जाती है। दरअसल ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद भी पूरा होता है। यहां देखें चंद्र देव की आरती के लिरिक्स।

Image

Chandra Dev Ki Aarti

Karwa Chauth 2023, Chandra Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi, Om Jai Soma Deva Aarti: करवा चौथ पर चंद्र देव की आरती जरूर करनी चाहिए। क्योंकि इसके बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। ऐसे में जब रात में चंद्रमा का दर्शन हो जाए तो पहले चंद्र देव की विधि विधान पूजा करें। फिर उन्हें भोग लगाएं। साथ में चंद्र देव की आरती भी जरूर करें। मान्यता है चंद्रमा की आरती करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। यहां देखें चंद्र देव की आरती के लिरिक्स।

Chandra Dev Aarti (चंद्र देव की आरती)

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।

दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।

रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।

दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।

सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।

योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।

वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।

प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।

शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।

धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।

विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।

सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article