एजुकेशन

School Assembly News Headlines In Hindi: आज 24 सितंबर 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां हम आपके लिए आज यानी 24 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइन्स लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां देखें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines In Hindi: अगर आप एक स्टूडेंट हैं और स्कूल असेंबली में पढ़ने के लिए न्यूज हेडलाइंस ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हम आपके लिए आज यानी 24 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइन्स लेकर आए हैं। बता दें स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने से छात्रों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इससे उन्हें देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है।

School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज

  • ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
  • तीन दिन की बैंक हड़ताल के बीच 25 सितंबर को पहले मिलेगी सैलरी
  • कर्नाटक ने सूखा राहत के लिए केंद्र से मांगी 50% अंतरिम सहायता
  • ओडिशा में ₹2.45 लाख करोड़ से अधिक के 27 औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
  • लद्दाख हिंसा मामले में 20 लोगों पर दर्ज केस वापस लेने का ऐलान
  • चिंतन शिविर में गवर्नेंस सुधार और युवाओं-महिलाओं की भागीदारी पर जोर
  • 14 साल में सबसे कम समय में दिल्ली से विदा हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • केरल निवेश बढ़ाने के साथ पेश करेगा नए मैरीटाइम प्रोजेक्ट्स
  • म्यांमार ड्रोन ट्रेनिंग कैंप केस में छह यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत

School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज

  1. शी जिनपिंग तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे, ट्रंप ने एयरपोर्ट पर किया खास स्वागत
  2. रूस और ईरान प्रतिबंध कानून को लेकर भारत-अमेरिका में हुई अहम चर्चा
  3. पैसिफिक आइलैंड्स फोरम में भारत को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनर स्ट्रीम’ में जगह मिली
  4. G4 देशों ने UNSC सुधारों में प्रगति न होने पर जताई गहरी चिंता
  5. पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-फ्रांस-UAE ने की चर्चा, त्रिपक्षीय सहयोग की समीक्षा
  6. ट्रंप ने अमेरिकी राजनयिकों से AI नहीं, ‘सुपर इंटेलिजेंस’ इस्तेमाल करने को कहा
  7. रूबियो का दावा- दिसंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन आमंत्रित
  8. पुतिन बोले- रूस के चुनाव नतीजे क्रेमलिन की नीतियों को जनता के समर्थन का संकेत
  9. रूबियो ने भारत-पाकिस्तान जैसे संघर्षों से निपटने में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर उठाए सवाल
  10. काठमांडू में पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ इंद्र जात्रा महोत्सव

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  1. चेस ओलंपियाड में भारत की पुरुष टीम ने इंग्लैंड और महिला टीम ने जर्मनी को हराया
  2. मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में सिल्वर जीतकर खत्म किया पदक का सूखा, शूटर्स ने जीता ब्रॉन्ज
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने मीराबाई चानू समेत सभी भारतीय पदक विजेताओं को दी बधाई
  4. एशियाई खेलों में भारत की रोइंग टीम ने मेंस कयाक फोर 500 मीटर फाइनल में बनाई जगह
  5. एशियाई खेलों के चौथे आधिकारिक दिन के बाद भारत समेत देशों की मेडल टैली
  6. भारतीय टेनिस खिलाड़ी परिक्षित सोमानी पर डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध
  7. शिव कपूर ने शानदार प्रदर्शन के बीच लगाया होल-इन-वन, 62 के रिकॉर्ड स्कोर की ओर बढ़े
  8. बेंगलुरु ओपन में खलीन जोशी ने छह शॉट की बढ़त के साथ मजबूत पकड़ बनाई
  9. ऐतिहासिक एशियाई खेल ब्रॉन्ज के बाद सॉफ्ट टेनिस की नजर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स पर
  10. एशियाई खेल शूटिंग रेंज में ड्रेस कोड लागू, नीली जींस और कैमोफ्लाज पर रोक

यहां आप आज यानी 24 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article