Navratri Paran Kab Hai 2025 (चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण कब है 2025): कहते हैं किसी भी व्रत का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब उस व्रत का पारण भी विधि विधान किया गया हो। अब सवाल ये उठता है कि पारण किस दिन किया जाए? तो आपको बता दें माता रानी के व्रत का पारण कोई अष्टमी, कोई नवमी तो कोई दशमी के दिन करता है। आपके यहां जिस भी तिथि पर पारण किया जाता है आप उसी तिथि पर व्रत खोलें। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि व्रत पारण किस-किस दिन किया जाएगा।
नवरात्रि व्रत पारण कब है 2025 (Navratri Vrat Paran Date 2025)
नवरात्रि व्रत का पारण आप नीचे दी गई किसी भी तारीख पर कर सकते हैं...
नवरात्रि की अष्टमी पर पारण- 5 अप्रैल 2025, शनिवार
नवरात्रि की नवमी तिथि पर पारण- 6 अप्रैल 2025, रविवार
नवरात्रि की दशमी तिथि पर पारण- 7 अप्रैल 2025, सोमवार
नवरात्रि व्रत पारण विधि (Navratri Vrat Paran Vidhi)
नवरात्रि व्रत का पारण जिस भी दिन कर रहे हैं उस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में माता की विधि विधान पूजा करें। पूजा के बाद हवन करें। फिर घर पर कन्याओं को बुलाकर उन्हें भोजन कराएं। इसके बाद ही अपना व्रत खोलें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखें हैं तो आपको कन्या पूजन जरूर करना चाहिए।
