अध्यात्म

बंपर होगी इन 5 राशियों की कमाई, बुध-शुक्र का द्विद्वादश योग देगा मोटा पैसा

Budh Shukra Dwidwadash Yog 2026 : 5 जुलाई को बुध और शुक्र एक दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं। इससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो गया है। इस योग के चलते कुछ राशि वालों भारी लाभ मिलेगा।

Image

बुध-शुक्र ने बनाया द्विद्वादश योग

Budh Shukra Dwidwadash Yog 2026 : 5 जुलाई 2026 की दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध और दैत्य गुरु शुक्र एक-दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं। इस स्थिति से दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में बुध बुद्धिमत्ता, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शुक्र धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा, प्रेम और भौतिक समृद्धि के कारक माने जाते हैं।

हालांकि, द्विद्वादश संबंध को सामान्यतः मिश्रित फल देने वाला माना जाता है, लेकिन जब इसमें दो शुभ ग्रह शामिल हों तो यह नए अवसर, आर्थिक लाभ, रचनात्मक सफलता और संबंधों में सकारात्मक बदलाव दे सकता है। आइए जानते हैं कि इस योग से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। बुध और शुक्र का यह संबंध आपकी वाणी, निर्णय क्षमता और आर्थिक योजनाओं को मजबूत कर सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। यदि आप मीडिया, आईटी, मार्केटिंग, लेखन या शिक्षा से जुड़े हैं तो यह समय विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है। लव रिलेशनशिप्स में भी मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि में बुध का गोचर आपकी सोच और व्यक्तित्व को मजबूत करेगा, जबकि शुक्र दूसरे भाव में जाकर धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुभ संकेत देगा। अचानक आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में नए ग्राहकों से लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी पहले से बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि में स्थित शुक्र आकर्षण, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का काम करेगा। बुध का सहयोग करियर और आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेने में मदद करेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप्स और कॉन्ट्रैक्ट्स लाभदायक साबित हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस योग का सकारात्मक प्रभाव आपको भी देखने को मिल सकता है। आय में वृद्धि के संकेत बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही आर्थिक समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है। करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। बुध और शुक्र का यह संबंध आपकी सामाजिक पहचान और करियर में लाभ दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ होगा। विदेश या ऑनलाइन माध्यम से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और लव रिलेशनशिप्स में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article