अध्यात्म

Budh Gochar 2023: बुध का कर्क राशि में गोचर इन 4 राशियों को करियर में दिलाएगा तरक्की

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 6, 2023, 03:05 PM IST

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह 8 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से जबरदस्त लाभ मिलेगा।

Image

Budh Gochar 2023: बुध के गोचर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध को नौ ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। कुंडली में बुध व्यक्ति की बुद्धि, सोच, तर्क शक्ति और व्यवसाय का कारक होता है। मिथुन और कन्या राशि पर इसका शासन रहता है। बुध के गोचर की अवधि 23 दिनों की होती है। बुध 8 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 25 जुलाई 2023 तक इसी राशि में मौजूद रहेगा इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए बुध का गोचर किन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

बुध का गोचर वृषभ राशि वालों को सफलता और उन्नति प्रदान करेगा। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। काम में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय उन्नति प्राप्त करेगा। आप अपने प्रयासों से व्यापार में वृद्धि करने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि (Virgo)

बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस वालों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। व्यवसाय के विस्तार के ढेरों अवसर प्राप्त करेंगे।

तुला राशि (Libra)

बुध का गोचर तुला राशि वालों के लिए भी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। नौकरी में कुछ बदलाव होंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। करियर के मोर्चे आपको संतुष्टि मिलेगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए ये समय काफी शानदार है। इस राशि वाले लंबी दूरी की यात्रा से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। नई-नई योजनाओं पर काम करेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article