LIVE

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जानिए चंद्रग्रहण से जुड़ी हर अपडेट

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर दो मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजे 20 मिनट तक चला। भारत में ये दिखाई नहीं दिया। इस कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं हुआ। जानिए ग्रहण से जुड़ी सभी अपडेट..

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 17, 2022, 11:46 IST
Follow on Google News
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जानिए चंद्रग्रहण से जुड़ी हर अपडेट

साल 2022 का चंद्र ग्रहण आज यानी 16 मई को था। संयोग से इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी थी। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 date and time) भारतीय समयानुसार सुबह 07:02 बजे से शुरू हुआ। ये दोपहर 12:20 पर समाप्त हुआ। भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई दिया। इस कारण से सूतक काल भी मान्य नहीं हुआ। चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी के आने पर लगता है। ये सबसे प्रभावशाली चंद्र ग्रहण भी माना जाता है। 

पूर्ण चंद्र ग्रहण पूरे उत्तर, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों (lunar eclipse live stream online) से दिखाई देगा। वहीं, पश्चिमी गोलार्ध में चंद्रमा 15 मई की रात को पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा। जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के किनारों से होकर चांद तक पहुंचती है तो इसका नीला और हरा रंग वातावरण में बिखर जाता है। इनकी वेवलेंथ कम होती है, जबकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है और वो चंद्रमा तक पहुंच पाता है। इस कारण से चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है। इसे ब्लड मून कहते हैं। 

Also Read: Chandra Grahan 2022 Date, Timings Live Updates

ग्रहण काल में खाना, सोना और यात्रा करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान सभी शुभ कार्यों के साथ पूजा पाठ व भजन कीर्तन की मनाही होती है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो ग्रहण काल में मनुष्य के साथ सभी देवतागण भी संकट में होते हैं।  गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में सावधान रहना चाहिए, कोशिश करें की घर से बाहर ना निकलें और चंद्रमा की रोशनी आप तक ना पहुंचे।

Also Read: Chandra Grahan 2022 Date, Timings in India

MAY 16, 2022 16:26 IST

गर्भवती महिलाएं जरूर करें स्नान

गर्भवती महिला पर ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद घर के मंदिर में भी गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण करें और फिर पूजा-पाठ जरूर करें।

MAY 16, 2022 15:55 IST

घर में करें गंगाजल का छिड़काव

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की अच्छे से सफाई करें। अगर पूरे घर को साफ करना और धोना संभव ना हो आप पूरे घर पर गंगाजल छिड़क दें। घर की सफाई करने के बाद आप धूप-बत्ती भी करें। इससे ग्रहण के दौरान की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

MAY 16, 2022 15:22 IST

चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद करें स्नान

चंद्र ग्रहण ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए। वैसे तो ग्रहण के बाद गंगा स्नान का महत्व होता है। लेकिन अगर गंगा स्नान संभव ना हो आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

MAY 16, 2022 14:42 IST

इस दिन लगेगा अगला चंद्र और सूर्य ग्रहण

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। अब अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। वहीं, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगेगा। 

MAY 16, 2022 13:57 IST

इन राशियों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ

ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज कर्क व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।

MAY 16, 2022 13:10 IST

इस वजह से डाला जाता है तुलसी का पत्ता

तुलसी के पत्ते में पारा होता है, जिससे कि किसी भी हानिकारण किरणों का प्रभाव उस पर नहीं पड़ता। चंद्र ग्रहण के दिन  पके हुए भोजन, दूध,दही और पानी वगैरह में तुलसी का पत्ता डाला जाता है। 

MAY 16, 2022 12:36 IST

नासा ने जारी किया चंद्र ग्रहण का वीडियो

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया पर भी चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई। इसके अलावा #AskNasa हैशटैग के जरिए यूजर्स ने कई एक्सपर्ट्स से अपने सवाल भी पूछे हैं।
MAY 16, 2022 11:57 IST

भगवान को करें याद

चंद्र ग्रहण के दौरान बिना कारण घर से बाहर न निकलें, जमीन या पैसों से जुड़ा कोई बड़ा डील ना करें, वाद-विवाद से दूर रहें और चंद्र ग्रहण के समय भगवान को याद करें।

MAY 16, 2022 11:26 IST

धनु राशि वालों के लिए परेशानी भरा होगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण धनु राशि के लोगों के लिए भी परेशानी भरा होगा। इसलिए जल्दबाजी में कोई काम न करें।

MAY 16, 2022 10:50 IST

वाद-विवाद में न पड़े तुला राशि के लोग

तुला राशि के लोगों को भी चंद ग्रहण के दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। खासकर बोली पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े।

MAY 16, 2022 10:16 IST

कर्क राशियों के लिए खराब होगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए भी अच्छा साबित नहीं होगा। परिवार और बच्चों का खास ख्याल रखें और ग्रहण के दौरान संभलकर रहें।

MAY 16, 2022 09:46 IST

चल रही है शनि की साढ़े साती

मकर राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इसलिए चंद्र ग्रहण मकर राशि के लोगों के लिए भी शुभ फल देने वाला नहीं होगा। धैर्य बनाए रखें और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

MAY 16, 2022 09:15 IST

चंद्रमा वृश्चिक राशि में करेगा गोचर

चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर होगा। इसलिए इस राशि के जातकों पर ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।

MAY 16, 2022 08:45 IST

मिथुन राशि पर आ सकता है आर्थिक संकट

चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों की परेशानी बढ़ा सकता है। आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के दौरान सोच समझकर खर्च करें। साथ ही किसी भी कार्य को सोच-विचार करने के बाद सावधानी करें। क्योंकि जल्दबाजी आपने लिए बड़ा घाटा हो सकता है।
 

MAY 16, 2022 08:10 IST

वृश्चिक राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण

साल  का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगा है। इससे अन्य राशियां भी प्रभावित होंगी। ज्योतिष दृष्टिकोण से ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ेगा।

MAY 16, 2022 07:38 IST

कर सकते हैं पूजा-पाठ

चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा एक दिन ही है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-पाठ और दान करते हैं। लेकिन ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। हालांकि, सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण आप ये कर सकते हैं।

MAY 16, 2022 07:34 IST

9 घंटे तक चलता है सूतक काल

सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले जबकि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।

MAY 16, 2022 07:32 IST

चंद्र ग्रहण का टाइम

चंद्र ग्रहण 2022 – 16 मई 2022, सोमवार

चंद्र ग्रहण 2022 आरंभ – 16 मई 2022, सुबह 7:02 बजे से

चंद्र ग्रहण की समाप्ति – 16 मई 2022, दोपहर 12:20 तक

MAY 16, 2022 07:31 IST

यहां देखें लाइव

भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन अगर आप इस घटना को देखना चाहते हैं तो 16 मई को अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं। आप  सीधे नासा की वेबसाइट (www.nasa.gov/nasalive) पर जाकर देख सकते हैं।