6:22 PM से 8:50 PM Holika Dahan Timing Today 2026 Bihar: होली की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आज होलिका दहन मनाया जा रहा है। शाम के समय में होलिका की आग जलाई जाएगी। अगर आप बिहार के किसी भी इलाके में रहते हैं और आज होलिका दहन कितने बजे होगी ये जानना चाहते हैं, तो यहां से देख सकते हैं। यहां बिहार के अलग-अलग शहरों में होलिका दहन का समय बताया गया है।
बिहार के शहरों में होलिका दहन कब होगा (Holika Dahan Time In Bihar)-
| शहर का नाम | होलिका दहन का शुभ मुहूर्त |
| पटना | 6:22 PM से 8:50 PM |
| सीवान | 6:20 PM से 8:50 PM |
| गया | 6:22 PM से 8:50 PM |
| भागलपुर | 6:22 PM से 8:50 PM |
| मुजफ्फरपुर | 6:22 PM से 8:50 PM |
| दरभंगा | 6:22 PM से 8:50 PM |
| पूर्णिया | 6:22 PM से 8:50 PM |
| आरा | 6:22 PM से 8:50 PM |
| छपरा | 6:22 PM से 8:50 PM |
| कटिहार | 6:22 PM से 8:50 PM |
| मुंगेर | 6:22 PM से 8:50 PM |
| बेतिया | 6:22 PM से 8:50 PM |
| समस्तीपुर | 6:22 PM से 8:50 PM |
| सासाराम | 6:22 PM से 8:50 PM |
होलिका माता की आरती (Holika Mata Aarti Lyrics in Hindi)-
ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता
जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता
ॐ जय होलिका माता
महाऋषि कश्यप की पुत्री तुम माता
मैया पुत्री तुम माता हिरण्य कश्यप भ्राता
ॐ जय होलिका माता
शिव भक्ति से तुमने ऐसा वर पाया
मैया ऐसा वर पाया अग्नि जला न पाए
अग्नि जला न पाए तेरी ये काया
ॐ जय होलिका माता
वरदानी ये दुशाला शीश पे जब ओढ़े
मैया शीश पे जब ओढ़े शिवजी की कृपा से
शिवजी की कृपा से अग्नि भी मुख मोड
ॐ जय होलिका माता
ऋषि श्राप के बंधन सारे सत्य हुए
मैया सारे सत्य हुए अग्नि बिच में जल के
अग्नि बिच में जल के दोषी वो भस्म हुए
ॐ जय होलिका माता
पान सुपारी नारियल जो तुझे दान करे
मैया जो तुझे दान करे धन वैभव सुख सारे
धन वैभव सुख सारे तू प्रदान करे
ॐ जय होलिका माता
गेंहू चने की बाली चढ़े सरसो के फूल
मैया चढ़े सरसो के फूल उस जन के दुःख हारती
उस जन के दुःख हारती ग्रह रहे अनुकूल
ॐ जय होलिका माता
होली दहन के समय जो परिक्रमा करते
मैया परिक्रमा करते होलिका माँ की कृपा से
होलिका माँ की कृपा से काज सफल होते
ॐ जय होलिका माता
बड़ गुल्ले गोबर के होली में दहन करे
मैया होली में दहन करे अन्न धन से भंडारे
अन्न धन से भंडारे होलिका मात भरे
ॐ जय होलिका माता
होलिका माई की आरती जो भी जन गावे
मैया जो भी जन गावे सुख संतान की खुशियां
सुख संतान की खुशियां मैया से पाए
ॐ जय होलिका माता
ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता
वैरागी माँ तेरे नित नित गुण गाता
ॐ जय होलिका माता
ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता
जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता
ॐ जय होलिका माता
