अध्यात्म

Mahashivratri पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, मिलेंगे ढेरों लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 02:53 PM IST

Maha Shivratri (Mahashivratri) 2023 Date: महाशिवरात्रि से 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी।

Image

महाशिवरात्रि पर इन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Mahashivratri 2023: महादेव का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करना भी बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। जानिए इस महाशिवरात्रि किन राशियों पर बरसने वाली है भगवान शिव की कृपा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास साबित होने वाला है। आपके ऊपर बगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी और इसके प्रभाव से आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि

भगवान शिव की कृपा से महाशिवरात्रि से आपकी किस्मत चमक जाएगी। प्रमोशन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि

अगर आप किसी रोग से पीड़ित चल रहे हैं तो महाशिवरात्रि से आपके स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा। करियर में आपको ग्रोथ मिलेगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

तुला राशि

महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए वरदान साबित होगा। आपके मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। नई ऊंचाइयों को छूने में आप कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर सराहना होगा।

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि से आपकी किस्मत चमक जाएगी। जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अचानक से धन प्राप्त होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article