अध्यात्म

Horoscope: 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर सिर्फ इन 4 राशियों के लिए शुभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 01:48 PM IST

Horoscope, Sun Transit 2023: सूर्य देव एक महीने तक शनि (Shani) की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। जहां इनकी युति शनि ग्रह से होगी। ज्योतिष आंकलन अनुसार ये फरवरी में होने वाला सूर्य का गोचर सिर्फ 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा।

Image

सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं

Horoscope Surya Gochar In Kumbh 2023: ग्रहों के राजा सूर्य देव 13 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां इनकी युति शनि देव से होगी। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की युति अशुभ मानी जाती है। लेकिन सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों को शुभ फल भी देगा। बता दें सूर्य देव 15 मार्च तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद मीन में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए सूर्य गोचर का किन राशियों पर बड़ेगा सबसे शुभ प्रभाव।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ये गोचर आपको धन लाभ देगा। मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप भौतिक सुखों का जमकर लाभ उठा पायेंगे।

मकर राशि: आर्थिक लिहाज से समय शुभ रहेगा। आपकी कमाई के स्रोतों में वृद्धि होगी। खर्चों पर कंट्रोल करेंगे तो धन की बचत भी कर पायेंगे। अपने बोलने-चालने पर थोड़ा कंट्रोल रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सूर्य देव की आप पर कृपा रहेगी तो समय का सदुपयोग करके लाभ कमाएं।

कुंभ राशि: भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ बढ़ोतरी होगी। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आपकी मेहनत और ईमानदारी के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। समय अनुकूल दिख रहा है।

सूर्य का ज्योतिष में महत्व: सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं और वैदिक ज्योतिष में सूर्य की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मा और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनसें सभी ग्रहों को प्रकाश प्राप्त होता है। हमारे शरीर के मुख्य अंग हमारी आंख और हृदय को नियंत्रित करते हैं। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो ये जातकों को अनुकूल परिणाम देते हैं। सूर्य की कृपा से व्यक्ति बुद्धिमान, विद्वान और प्रसिद्ध बनता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article