अध्यात्म

Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat City Wise: भाईदूज पर 1 घंटे 39 मिनट तक शुभ संयोग, नोट करें आपके शहर में तिलक व पूजन का शुभ समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:17 AM IST

Bhai Dooj 2022 Date And Time In Delhi, Noida, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar: भारत के अधिकतर राज्यों में भाईदूज का पर्व आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। प्रतिपदा तिथि कल यानी 26 अक्टूबर दोपहर से आरंभ हो गई है, लेकिन उदयातिथि आज से शुरू होने के कारण इस पर्व की धूम आज अधिक देखने के मिल रही है। भाईदूज के दिन शुभ मुहूर्त में तिलक व पूजन करना अधिक फलदायी माना जाता है। ऐसे में यहां आप जान सकते सकते हैं कि, आपके शहर में भाईदूज तिलक व पूजन मुहूर्त क्या है।

Image

आपके शहर में भाईदूज 2022 का शुभ मुहूर्त

KEY HIGHLIGHTS
  • आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को है भाईदूज का पावन पर्व।
  • इस दिन यमदेव की पूजा का है विधान।
  • शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक करने से होती है दीर्घायु की प्राप्ति।

Bhai Dooj 2022 Date And Time In Delhi, Noida, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar: दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद भाईदूज का पावन पर्व मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में भाईदूज का पर्व आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह भाईदूज का पर्व भी भाई बहन के प्रेम और स्नेह को अभिव्यक्त करता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है, वहीं भाई बहन को उपहार देखर जीवनभर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। इसे यमद्वितीया, भ्रात द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाईदूज का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। मान्यता है कि कार्तिक मास की (Bhai Dooj 2022) द्वितीया तिथि को मृत्यु के देवता यमदेव अपनी बहन छाया से मिलने गए थे, उन्होंने अपने भाई का स्वागत तिलक लगाकर किया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि यमद्वितीया के दिन विधि विधान से यमदेव की पूजा अर्चना करने से जीवन में आने वाले कष्टों का नाश होता है तथा अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है।

इस बार लोग भाईदूज की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति में है। बता दें भारत के अधिकतर राज्यों में भाईदूज का पर्व आज मनाया जा रहा है। प्रतिपदा तिथि कल यानी 26 अक्टूबर दोपहर से आरंभ हो गई है, लेकिन उदयातिथि आज से शुरू होने के कारण, इस पर्व की धूम आज अधिक देखने के मिल रही है। भाईदूज के दिन शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat) में तिलक व पूजन करना अधिक फलदायी माना जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको सिटी वाइज तिलक व पूजन की शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं। यहां आप देख सकते हैं, कि आपके शहर में तिलक व पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।

Bhai Dooj 2022 Date, भाईदूज 2022 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार भाईदूज का पावन पर्व कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है, वहीं इस तिथि की समाप्ति आज यानी 27 अक्टूबर, गुरूवार को दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर होगी। तिलक व पूजन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक तिलक व पूजन का शुभ मुहूर्त है। हालांकि शहर के अनुसार इसका समय अलग अलग है। यहां देखें सिटी वाइज आपके शहर में तिलक व पूजन का शुभ मुहूर्त।

Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat, City Wise Time

भाईदूज 2022 शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली दोपहर, 1 बजकर 9 मिनट से 1:20 तक, 39 मिनट
नोएडा दोपहर, 10:44 से 12:45 तक
गाजियाबाद दोपहर, 11:00 से 12:45 तक
उत्तर प्रदेश दोपहर 10:38 से 12:45 तक
बिहार दोपहर 12:45 से 2:43 तक , 2 घंटे 2 मिनट
कोलकाता दोपहर, 12:28 से 12:45
चेन्नई दोपहर 10:44 से 12:45 तक
अहमदाबाद दोपहर 11:44 से 12:47 तक
सूरत दोपहर 2:44 से 03:49 तक
पुणे दोपहर 2:44 से 03:46 तक
कानपुर दोपहर, 2:44 से 03:15 तक
हैदराबाद दोपहर, 2:44 से 03:00 तक
मुम्बई - दोपहर, 1:44 से 03:50 तक, 1 घंटे 05 मिनट
लुधियाना दोपहर, 11:30 से 12:45 तक
आगरा दोपहर, 11:00 से 12:45 तक
मथुरा दोपहर, 10:00 से 12:38 तक
वाराणसी दोपहर, 2:42 से 03:25 तक
उज्जैन दोपहर, 10:45 से 12:38 तक
चण्डीगढ़ दोपहर, 10:52 से 12:44 तक
शिवगंगा दोपहर, 11:00 से 12:45 तक
विशाखापट्टनम दोपहर, 11:40 से 01:45 तक
भोपाल दोपहर, 2:48 से 03:25 तक
इंदौर दोपहर, 2:40 से 03:07 तक
नागपुर दोपहर, 2:44 से 03:24 तक
जयपुर दोपहर, 2:44 से 03:33 तक
इस विधि से करें तिलक व पूजन, होगी दीर्घायु की प्राप्ति

इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके लिए पहले पूजा की थाली को फल, फूल, दीपक, अक्षत मिठाई, सुपारी, रोली आदि चीजें से सजा लें। शुभ मुहूर्त देखकर भाई की आरती करें व उसके माथे पर तिलक लगाएं। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार दें और जीवनभर उसकी रक्षा का संकल्प लें। बता दें रक्षाबंधन की तरह ठीक यह त्योहार भी मनाया जाता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article