Bhadrapada Month 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार से सावन का महीना खत्म हो चुका है और भाद्रपद महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद के महीने में अनेक तीज-त्योहार आते हैं। इस महीने भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और अजा एकादशी जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं। इस बार ये महीना 1 सितंबर 2023 से लेकर 29 सितंबर 2023 तक रहने वाला है। इस महीने में दान- पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं भाद्रपद मास में कौन- कौन से व्रत- त्योहार मनाये जाते हैं और उनकी तिथि क्या है।
भाद्रपद महीने 2023 के व्रत-त्योहार
- शुक्रवार, 1 सितंबर 2023: भाद्रपद माह आरंभ
- शनिवार 2 सितंबर 2023: कजरी तीजी
- रविवार, 3 सितंबर 2023: बहुला चतुर्थी, हेलम संकष्टी चतुर्थी व्रत
- बुधवार, 6 सितंबर 2023: कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी,
- गुरुवार, 7 सितंबर, 2023: जन्माष्टमी, दही हांडी
- रविवार 10 सितंबर 2023: अजा एकादशी,
- मंगलवार 12 सितंबर 2023: प्रदोष व्रत
- बुधवार, 13 सितंबर 2023: मासिक शिवरात्रि
- गुरुवार, 14 सितंबर 2023: भाद्रपद अमावस्या
- रविवार, 17 सितंबर, 2023: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य वर्जिन का प्रवेश)
- सोमवार, 18 सितंबर 2023: हरतालिका तीज
- मंगलवार, 19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
- बुधवार 20 सितंबर 2023: ऋषि पंचमी,
- शुक्रवार, 22 सितंबर, 2023: ललिता सप्तमी
- शनिवार 23 सितंबर 2023: राधा अष्टमी
- सोमवार, 25 सितंबर 2023: पार्श्व एकादसी
- मंगलवार, 26 सितंबर 2023: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्कि देवदाशी
- बुधवार 27 सितंबर 2023: बुध प्रदोष व्रत
- गुरुवार 28 सितंबर 2023: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
- शुक्रवार, 29 सितंबर 2023: पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा
