अध्यात्म

भद्र राजयोग से इन तीन राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए कब और कैसे बनता है ये योग

Bhadra Rajyog: बुध ग्रह जब कन्या और मिथुन राशि में प्रवेश करता है तब भद्र राजयोग का निर्माण होता है। सितंबर में कन्या राशि में ये योग बनने जा रहा है। जानिए इस योग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है।

Image

बुध के स्‍वराशि कन्‍या और मिथुन में गोचर करने पर भद्र राजयोग बनता है।

Bhadra Rajyog: बुद्धि का कारक ग्रह बुध 23 सितंबर की सुबह 9 बजकर 59 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार बुध जब भी अपनी स्वराशि मिथुन और कन्या में प्रवेश करता है तब भद्र राजयोग बनता है। ये योग जहां कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें पैदा करता है तो वहीं कुछ के लिए लकी साबित होता है। यहां हम आपको बताएंगे इस योग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

भद्र राजयोग से इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

कन्‍या राशि- कन्‍या राशि वालों को भद्र राजयोग से अत्‍यधिक फायदा होगा। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। इस अवधि में जो भी निवेश करेंगे उससे आपको दोगुना लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शादी के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

मकर राशि- इस अवधि में मकर राशि वालों का भाग्‍योदय होगा और आपको अपनी किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी के काम में आप खूब लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए भी भद्र राजयोग बेहद लकी साबित होगा। आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए भी समय अच्छा है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं तो उससे मुक्ति मिलेगी।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article