अध्यात्म

Lal Kitab ke Totke: होली पर करें लाल किताब के ये उपाय टोटके, पूनम की रात लक्ष्मी होंगी मेहरबान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 10:56 PM IST

Lal Kitab ke Totke: सफलता हासिल करने और बाधाओं को दूर करने के लिए लाल किताब में कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से कई उपाय ऐसे हैं, जिसे होलिका दहन के दिन पूर्णिमा की रात को करना बहुत फलदायी माना जाता है। इनसे नौकरी-कारोबार में तरक्‍की मिलने के साथ ग्रहों की दशा में भी सुधार होता है। पूरे साल मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

Image

होली की रात करें लाल किताब के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका दहन की रात किए गए उपाय है बहुत फलदायी
  • जीवन की परेशानियां होती हैं दूर, मिलती है सफलता
  • लाल किताब में तरक्‍की के साथ बीमारी दूर करने का भी है उपाय

Holi ke Tantrik Upay: जब भी हम होली का नाम सुनते है तो हमारे मन में रंगों और पकवानों का ख्याल आता है। क्योंकि होली खुशहाली और रंगों का त्योहार। होली पर्व हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता हैं। इस दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगो वाली होली खेली जाती है। इस बार होली 7 और 8 मार्च को है। क्या आप जानते है कि होली के दिन आप लाल किताब के कुछ उपाय कर अपने जीवन में आने वाली कुछ परेशानी को दूर करने के साथ मां लक्ष्‍मी की कृपा पा सकते हैं। होली पर किए जाने वाले ये टोटके बहुत ही कारगार माने जाते हैं और ये हर क्षेत्र को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। आइए जाने कि होली पर लाल किताब के किस तरह के उपाय कर सकते हैं।

आर्थिक संकट दूर करने का उपाय

होलिका दहन की रात जब पूर्णिमा का चांद नजर आए तो सूखे छुहारे, मखाने, शुद्ध घी के दीपक और धूप बत्‍ती को चांदी की प्लेट में रखकर चांद को अर्पित करें। इसके साथ दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर बनाकर प्रसाद चढ़ाएं। इसी क्रिया को चार पूर्मिण तक दोहराएं। लाल किताब के इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होता है और घर-परिवार में समृद्धि बढ़ती है।

बीमारी से छुटकारा पाने का उपाय

अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो लाल किताब में इसका भी उपाय बताया गया है। होलिका दहन की रात चांद की रोशनी में बैठकर आप तुलसी माला के साथ मंत्र का जाप करें। मंत्र- ‘ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा।’ यह मंत्र बीमारी से अरामद दिलाने में मदद करता है।

ग्रह अनुकूल करने का उपाय

होलिका दहन के बाद रात को उत्तर दिशा में सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मसूर, काले उड़द, मूंग और चने की दाल के अलावा चावल, गेहूं एवं तिल रखें। अब इस कपड़े पर ही नवग्रह यंत्र स्थापित कर केसर का तिलक करें। इसके बाद घी का दीपक प्रवज्‍जलित कर मंत्र का जाप करें। मंत्र का जाप पूरा होने के बाद नवग्रह यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित कर दें।

मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।

गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

व्यापार में सफलता का उपाय

होलिका दहन पर पूनम की रात में एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में रख उसे गेहूं के आसन पर स्थापित करें। नारियल को सिंदूर का तिलक कर मूंगे की माला से मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:। का जाप करें। इस मंत्र के साथ 21 माला जाप होने पर इस नारियल को पूजा स्‍थल पर रख दें। सुबह इसे दुकान या कारोबार स्‍थल पर ले जाकर ऐसी जगह पर रखें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता के खूब योग बनते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article