अध्यात्म

Basant Panchami Puja Vidhi: बसंत पंचमी की पूजा कैसे करें, यहां जानिए सरस्वती पूजा की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप

Basant Panchami (Saraswati) Puja Vidhi And Puja Samagri List In Hindi: सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिन माता सरस्वती की पूजा विधि-पूर्वक करने का प्राचीन विधान सदियों से चला आ रहा है। यहां आप जानेंगे बसंत पंचमी की पूजा में किन सामग्रियों की जरूर पड़ती है और इसकी पूजा विधि क्या है।

Image

Basant Panchami 2025 Saraswati Puja Samagri List And Puja Vidhi In Hindi

Basant Panchami (Saraswati) Puja Vidhi And Puja Samagri List In Hindi: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के पर्व की बहुत मान्यता है। इस दिन को सरस्वती पूजा या सरस्वती जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इन दिन बसंत ऋतु का आगमन होता है और हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल होता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन की पूजा में पीले रंग के वस्त्र पहनने का विधान है। इसके अलावा इस शुभ अवसर पर जगह-जगह माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित की जाती है और श्रद्धालु माता को तरह-तरह की चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर बसंत पंचमी के दिन पूजा कर रहे हैं तो आप जान लें इसकी सही पूजा विधि और पूजन सामग्री लिस्ट के बारे में विस्तार से यहां।

Basant Panchami Saraswati Puja Samagri List In Hindi (बसंत पंचमी सरस्वती पूजा सामग्री)

  • पीले रंग के फूल
  • लकड़ी की चौकी
  • पीले रंग के फूलों की माला
  • पीले रंग का कपड़ा बिछाने के लिए
  • पके हुए केले की फली का पिष्टक
  • गाय का घी
  • भोग के लिए मालपुआ
  • दूध से बनी बर्फी
  • एक कलश
  • पीले रंग की साड़ी और चुनरी
  • खोया का श्वेत मिष्ठान
  • अक्षत
  • पीले वस्त्र
  • सफेद तिल के लड्डू
  • रोली
  • सिंदूर
  • आम के पत्ते
  • कुमकुम
  • इत्र
  • धूपबत्ती
  • हल्दी
Basant Panchami Puja Vidhi, Shubh Muhurat Live

Basant Panchami Puja Vidhi At Home (बसंत पंचमी पूजन विधि)

  • बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें।
  • फिर पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर माता सरस्वती का चित्र या प्रतिमा रखें।
  • इसके बाद कलश, भगवान गणेश और नवग्रह का पूजन कर मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • फिर माता के मंत्र और श्लोकों का जाप करें।
  • इस दिन सरस्वती चालीसा और सरस्वती वंदना पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है।
  • माता को पीले मिष्ठान का भोग जरूर लगाएं।
  • इसके बाद आरती करके प्रसाद सभी में बांट दें।

Basant Panchami Rituals (बसंत पंचमी की परंपराएं)

बसंत पंचमी के दिन पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को रखें। इस दिन बच्चों को पूजा स्थल पर बैठाकर माता सरस्वती के किसी न किसी मंत्र का जाप जरूर कराएं। इस दिन देवी सरस्वती को गुलाब अर्पित जरूर करना चाहिए और इसके अलावा गुलाल से एक-दूसरे को टीका जरूर लगाना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article