Basant Panchami Vrat Vidhi in Hindi (बसंत पंचमी व्रत विधि हिंदी में): हर साल ये पर्व माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ता है। भारत में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। इस दिन कई भक्त व्रत भी रखते हैं। इस व्रत में फलाहारी भोजन कर सकते हैं। कहते हैं इस दिन मां सरस्वती की विधि विधान पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं बसंत पंचमी का व्रत कैसे रखा जाता है।
Basant Panchami Vrat Vidhi in Hindi (बसंत पंचमी व्रत विधि हिंदी में)
स्नान एवं संकल्प – सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें – पूजा स्थल पर मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें और सफेद या पीले फूलों से सजाएं।
पूजा सामग्री तैयार करें – माता सरस्वती की पूजा के लिए पीले या सफेद फूल, हल्दी, चंदन, अक्षत (चावल), दूध, दही, घी, मधु, पंचामृत, भोग के लिए खीर, बूंदी या हलवा, हवन सामग्री और दीपक एकत्रित करें।
मां सरस्वती के मंत्रों का जाप - "ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः" मंत्र का जाप करें और मां सरस्वती की विधिपूर्वक आराधना करें।
हवन एवं आरती करें - बसंत पंचमी के दिन यदि संभव हो तो हवन करें और माता सरस्वती की आरती उतारें।
दान एवं प्रसाद वितरण- अनुष्ठान के बाद घर के सदस्यों में प्रसाद बांटे और ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, अन्न, और पुस्तकें दान करें।
व्रत पारण- इस व्रत का पारण उसी दिन माता की पूजा के बाद किया जा सकता है। तो वहीं कई लोग अगले दिन सूर्योदय के बाद इसका व्रत खोलते हैं।
Basant Panchami Vrat ka Mahatva (बसंत पंचमी व्रत का महत्व)
बसंत पंचमी का व्रत करने का प्राचीन महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि, कला, और संगीत का आशीर्वाद वरदान स्वरूप में मिलता है। इस दिन व्रत करने से माता भगवती, माता लक्ष्मी और माता काली भी प्रसन्न होती हैं। इस दिन पीले रंग की विशेष महत्ता है क्योंकि पीला रंग सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इस दिन सरस्वती स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
