Ayudha Pooja 2023 Kab Hai: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानि शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन भारत के अलग-अलग राज्यों में कई परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है आयुध पूजा, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आयुध पूजा में शस्त्रों की पूजा की जाती है, यह परंपरा दशहरे से एक दिन पहले निभाई जाती है, कुछ मान्यताओं के अनुसार इसे विजयादशमी के दिन भी मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा करने से विजय का आशीर्वाद मिलता है। यहां जानें आयुध पूजा का डेट, पूजा विधि और महत्व के बारे में।
आयुध पूजा कब है ( Ayudha Pooja 2023 Kab Hai)
इस साल आयुध पूजा 23 अक्टूबर को है। आयुध पूजा एक लोकप्रिय त्योहार है जो मुख्य रूप से दक्षिणी भारतीय राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मनाया जाता है।
आयुध पूजा शुभ मुहूर्त ( Ayudha Pooja Shubh Muhurat 2023)
आश्विन शुक्ल नवमी तिथि प्रारंभ 22 अक्टूबर 2023 को शाम 07:58 बजे.
आश्विन शुक्ल नवमी तिथि समाप्त होगी 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 44 मिनट पर।
आयुध पूजा मुहूर्त - 1 :58 - 4 :43 है।
आयुध पूजा महत्व (Ayudha Pooja Importance)
आयुध पूजा मां दुर्गा से जुड़ी है। इसे नवरात्रि में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दशहरे से पहले आयुध पूजा में हथियारों, औजारों और उपकरणों की पूजा करने से व्यक्ति किसी भी पेशे में सफलता प्राप्त कर सकता है। प्राचीन काल में क्षत्रिय युद्ध में जाने और विजय का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दशहरे के दिन को चुनते थे। इसके अलावा प्राचीन काल में ब्राह्मण भी ज्ञान प्राप्त करने के लिए अपना घर छोड़ देते थे और व्यापारियों के लिए दशहरे के दिन अपना व्यापार शुरू करना अच्छा होता था। इसलिए दशहरे से पहले आयुध पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
