अध्यात्म

Ashwin Month Vrat, Tyohar List 2024: कब से शुरू होगा आश्विन का महीना, यहां नोट करें इस महीने के व्रत, त्योहार की पूरी लिस्ट

Ashwin Month Vrat, Tyohar List 2024: आश्विन मास में पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्रि जैसे कई मुख्य व्रत और त्योहार पड़ते हैं। ऐसे में आइए जानें इस साल इस महीने की शुरुआत कब से होगी और इसके व्रत, त्योहार की सूची।

Image

Add a heading

Ashwin Month Vrat, Tyohar List 2024: आश्विन का महीना हिंदी महीने के भाद्रपद महीने के बाद शुरू हो जाता है। ये महीने हिंदी कैलेंडर का सातवां महीना होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से आश्विन मास की बहुत ही अधिक महत्व है। इस मास में बहुत सारे व्रत, त्योहार आते हैं। आश्विन मास में ही पित पक्ष और शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। ये महीना देवी- देवताओं की पूजा के साथ- साथ पितरों को भी समर्पित होता है। इस मास में पितरों की पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद सदा परिवार पर बना रहता है। आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत, त्योहार के बारे में।

Ashwin Month Start And End Date 2024 (कब से शुरू होगा आश्विन मास 2024)

इस साल आश्विन मास की शुरुआत 19 सितंबर 2024 यानि आज से हो रही है। वहीं इस मास का समापन 17 अक्तूबर 2024 को होगा। हिंदू पंचांग अनुसार इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत भी 18 सितंबर से हो रही है और ये पक्ष 3 अक्तूबर तक चलेगा।

Ashwin Month Vrat, Tyohar List 2024 (आश्विन मास व्रत, त्योहार लिस्ट 2024)

19 सितंबर 2024आश्विन मास शुरू
21 सितंबर 2024संकष्टी चतुर्थी
24 सितंबर 2024महालक्ष्मी व्रत सम्पूर्ण, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
25 सितम्बर 2024जीवित्पुत्रिका व्रत
28 सितंबर 2024इंदिरा एकादशी
29 सितम्बर 2024प्रदोष व्रत
02 अक्टूबर 2024सर्वपित्रू अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
03 अक्टूबर 2024नवरात्रि प्रारंभ
04 अक्टूबर 2024चंद्र दर्शन
06 अक्टूबर 2024विनायक चतुर्थी
07 अक्टूबर 2024उपांग ललिता व्रत
08 अक्टूबर 2024स्कंद षष्ठी
09 अक्टूबर 2024सरस्वती आवाहन
10 अक्टूबर 2024नवपत्रिका पूजा
11 अक्टूबर 2024दुर्गा अष्टमी, महानवमी
12 अक्टूबर 2024दशहरा
13 अक्टूबर 2024दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर 2024पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर 2024प्रदोष व्रत
17 अक्टूबर 2024आश्विन पूर्णिमा व्रत और तुला संक्रांति है।

Ashwin Month Importance (आश्विन मास महत्व)

अश्विन माह का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। ये महीना पितरों की पूजा और मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होता है। इस मास में पितृ पक्ष के दौरान पितरों के लिए श्राद्ध कर्म और पिंडदान किये जाते हैं। वहीं शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा की जाती है। नवरात्रि के समय में मां धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। आश्विन मास में मांसाहार, तामसिक भोजन के प्रयोग से बचना चाहिए। इस मास में गंगा स्नान और दान करने से भी उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article