अध्यात्म

अष्टमी किस दिन है 2025, अष्टमी पर क्या रहेगा कन्या पूजन का समय, देखें अष्टमी पर हवन करने का शुभ मुहूर्त

अष्टमी किस दिन है 2025 (Ashtami kab hai 2025 september), Ahtami 2025 ka Kanya Puja and Hawan Samay: सितंबर 2025 के शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर को रहेगी। इस दिन कई भक्त कन्या पूजन करेंगे और साथ ही घर में हवन भी होगा। यहां देखें अष्टमी 2025 पर कन्या पूजन का समय। साथ ही देखें अष्टमी 2025 पर हवन करने का शुभ मुहूर्त।

Image

अष्टमी 2025 कब है, देखें हवन और कन्या पूजन का शुभ समय, मुहूर्त (Pic: Pinterest)

अष्टमी किस दिन है 2025 (Ashtami kab hai 2025 september), Ahtami 2025 ka Kanya Puja and Hawan Samay: शारदीय नवरात्र 2025 अब समापन की ओर हैं। 30 सितंबर 2025 को नवरात्र की अष्टमी तिथि है। इस दिन महागौरी का पूजन होगा। साथ ही कन्या पूजन भी किया जाएगा और कई भक्तों के यहां आज के दिन माता रानी के नाम का हवन भी होगा। यहां देखें अष्टमी 2025 का शुभ समय, कन्या पूजन टाइम और हवन कब कर सकते हैं।

Ashtami kab hai 2025 September Mein

नोएडा के पंडित पवन शास्त्री के मुताबिक, शारदीय नवरात्र 2025 की अष्टमी तिथि 30 सितंबर को मंगलवार के दिन रहेगी। यह आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी का आरंभ 29 सितंबर को शाम 16:31 बजे से होगा। इस तिथि का समापन 30 सितंबर को मंगलवार के दिन शाम 18:06 बजे पर होगा।

अष्टमी 2025 पर कन्या पूजन का शुभ समय, मुहूर्त

30 सितंबर को मंगलवार के दिन अष्टमी पर कन्या पूजा भी होती है। इसका शुभ समय सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक रहेगा। इस दिन 9 कन्याओं को घर पर बुलाकर उनके चरण धुलें। उनको कलावा, तिलक लगाकर - भोजन कराएं। हलवा, पूरी, चने का प्रसाद रखें। बाद में नकद और भेंट देकर आशीर्वाद लें।

अष्टमी 2025 पर हवन का शुभ समय, मुहूर्त

अष्टमी पर मां दुर्गा के जो भक्त हवन करते हैं उनके लिए इसका शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से लेकर सुबह 11:45 बजे के बीच का रहेगा।

अष्टमी 2025 के अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:37 से 5:25 बजे (स्नान और ध्यान के लिए उत्तम)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article