अध्यात्म

Ashadha Gupt Navaratri Upay 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर करें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Ashadha Gupt Navaratri Upay 2024: सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि का खास महत्व है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इस दिन दौरान पैसौं की तंगी से छुटकारा पाने के लिए खास उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में कौन से उपाय करने चाहिए।

Image

Ashadha Gupt Navaratri

Ashadha Gupt Navaratri Upay 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि हर साल आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई 2024 को होगी। गुप्त नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ करते हैं। ये नवरात्रि खासतौर पर तांत्रिक साधना करने वालों के द्वारा मनाई जाती है। वैसे तो ये नवरात्रि गृहस्थियों द्वारा नहीं मनाई जाती है, लेकिन इस दौरान कुछ उपायों को करने से बहुत सारी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं गु्प्त नवरात्रि के समय में किन उपायों को करना चाहिए।

Ashadha Gupt Navaratri Upay 2024 (आषाढ़ गुप्त नवरात्रि उपाय)

अक्षत और कौड़ी का उपाय

गुप्त नवरात्रि के समय में एक लाल कपड़े के अंदर अक्षत और कौड़ी बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें और हर रोज इसे निकालकर इसकी पूजा करें। नवरात्रि के अंतिम दिन में उस पोटली को घर के पास जमीन में गढ़ दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए

आषाढ़ नवरात्रि के समय में मिट्टी के बर्तन में पीला कपड़ा बांधकर लाल मिर्च, इलायची, दालचीनी, धनिया, हल्दी बांध लें और उसको पूरे नौ दिनो तक मां दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से सारे ग्रह दोषों से छुटकारा मिल जाएगा।

तरक्की के लिए

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के समय 'दुर्गा सप्तशती स्तोत्र' पाठ का पूरे नौ दिनों तक जाप करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को हर रोज कमल का फूल अर्पित करें और इसके साथ माता के वैदिक मंत्रों का उच्चारण करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 (Ashadha Gupt Navaratri Shubh Muhurat 2024)

पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई, 2024 से होगी। वहीं इसका समापन 15 जुलाई को होगा। 6 जुलाई को कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 07 बजकर 26 तक रहेगा। इस मुहूर्त में कलश स्थापना करना शुभ होगा।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article