अध्यात्म

Yogini Ekadashi 2024 Upay: योगिनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, हर पाप से मिलेगी मुक्ति

Yogini Ekadashi 2024 Upay: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से साधक को हर पाप से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।

Image

Yogini Ekadashi 2024 Upay

Yogini Ekadashi 2024 Upay: योगिनी एकादशी का व्रत हर साल आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से और विष्णु जी की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन का व्रत रखने से पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। योगिनी एकादशी पर कुछ खास उपायों को करने से लाभ होता है। आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Yogini Ekadashi 2024 Upay (योगिनी एकादशी उपाय)

  • योगिनी एकादशी के दिन किसी बेजुबान पशु पक्षी की सेवा करें। इसके साथ ही व्रत के अगले दिन पारण करने से पहले किसी गरीब ब्रह्मण को भोजन कराएं और वस्त्र दान में दें। ऐसा करने से आप जानें अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलेगी।
  • योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और साधक के सारे काम बनने लगते हैं।
  • एकादशी के दिन शाम के समय भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी सदा बनी रहेगी।
  • योगिनी एकादशी के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें। इस दिन सूर्य देवता को भी जल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

योगिनी एकादशी का महत्‍व (Yogini Ekadashi Importance)

योगिनी एकादशी का व्रत निर्जला एकादशी के बाद रखा जाता है। ये एकादशी आषाढ़ महीने की पहली एकादशी होती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को धन, सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। योगिनी एकादशी के दिन दान का भी खास महत्व है। इस दिन कुछ भी दान करने से सौ गुना दान करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है। योगिनी एकादशी का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और शीघ्र विवाह के भी योग बनते हैं। इस व्रत को करके मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article