Tulsi Plant Vastu Tips At Home: तुलसी का पौधा आमतौर पर हर घर के आंगन में जरूर मिल जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी को देवी का दर्जा दिया गया है। धार्मिक शास्त्रों में भी तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय मानी गई हैं। जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है और वह नियमित रूप से इसकी पूजा करते हैं। सुबह व शाम तुलसी को जल चढ़ाते हैं। वहां सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहती। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जहां तुलसी हरी-भरी रहती है वहां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी का बहुत महत्व है। तुलसी का हर घर में होना शुभ माना जाता है। पुराणों और शास्त्रों के अनुसार तुलसी घर में आने वाली मुसीबतों के बारे में संकेत भी देती हैं। घर पर कोई भी मुसीबत आने वाली होती है तो उस घर से सबसे पहले तुलसी चली जाती है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी में होने वाले बदलाव जीवन में शुभ अशुभ के होने के बारे में संकेत देते हैं। इन संकेतों को ध्यान में रखते हुए इनका उपाय जल्द से जल्द कर देना चाहिए। आइए जानते हैं तुलसी के संकेतों के बारे में..
तुसली सुखने से आती है दरिद्रता
अगर अचानक बिना मौसम के तुलसी सूखने लग जाए और पत्ते झड़ने लग जाए तो समझ लीजिए घर में कोई संकट आने वाला है। तुलसी आने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार तुलसी सूखने से घर में दुख, दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में व्यक्ति को इसके उपाय के लिए भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उस पौधे को तुरंत हटा देना चाहिए वहीं उसकी जगह पर नया पौधा लगा देना चाहिए।
जब बार बार सूखने लगे पौधा
वहीं अगर घर पर नया तुलसी का पौधा लगाते हैं और बार बार सूख जाती है तो यह पितृ दोष होने का संकेत देता है। वास्तु के अनुसार ऐसे में आपको दान करना चाहिए। गरीबों को राशन पैसे दांन देना चाहिए। मंदिर में पंडित को भेंट देना चाहिए इससे पितृ दोष खत्म हो सकता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

