Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें पीतल का शेर, मिलेगी जीत, कभी नहीं कम होगा आत्मविश्वास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 07:44 PM IST

Vastu Tips for Confidence: जीवन में यदि तरक्की पाना है, तो आत्मबल का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। यदि आपका आत्मविश्वास कमजोर है, तो आप इस वास्तु उपाय को अपनाकर अपने कॉन्फिडेंस को मजबूत बना सकते हैं।

Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें पीतल का शेर, मिलेगी जीत, कभी नहीं कम होगा आत्मविश्वास

Vastu Tips for Confidence: जीवन में उन्नति पाने के लिए आत्मविश्वास का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। यदि किसी व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगा जाए, तो वह जीवन में कभी ऊंचाइयों को नहीं छू सकता है। वैसे तो वास्तु शास्त्र में कॉन्फिडेंस को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। 

उनमें से एक उपाय घर में पीतल की बनी शेर की मूर्ति रखना है। जी हां अब तक आपने पीतल की बनी शेर की मूर्ती का इस्तेमाल घर को सजाने में किया है। लेकिन यदि आप घर में सही दिशा में पीतल की बनी हुई शेर की मूर्ति रखें, तो आपके आत्मविश्वास में गजब का उछाल आ सकता है। आप जीवन में ऊंचाइयों को छू सकते है। आपका जीवन सुखमय हो सकता है। तो आइए पीतल की बनी शेर की मूर्ति को किस दिशा में रखने से आत्मविश्वास मजबूत हो सकता है जान लें। 

वास्तु के अनुसार घर में ऐसे रखें पीतल की बनी शेर की मूर्ति

यदि आप का आत्मविश्वास बेहद कमजोर है, वास्तु के अनुसार आपको घर में पीतल की बनी शेर की मूर्ति को रखना चाहिए। आपको बता दें वास्तु शास्त्र के अनुसार शेर को आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं। यदि आप घर में पीतल की बनी शेर की मूर्ति घर के पूर्व दिशा में रखें, तो आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस में गजब की वृद्धि देखी जा सकती है। 

शेर की मूर्ति रखते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उस समय आपका मुंह घर के केंद्र के तरफ रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार शेर की मूर्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा का लाने का काम करती है। ऐसी मूर्ती घर में रखने से सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहता है। इतना ही नहीं वास्तु के अनुसार घर में पीतल की बनी हुई शेर की मूर्ति रखने से धन का आगमन होता है और जीवन में सुख शांति हमेशा बनी 
रहती है। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article