Vastu tips: सोते समय जूते चप्पल सहित इन चीजों को न रखें आसपास, जानें किन चीजों से आता है सौभाग्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 05:38 PM IST

Sleeping Rule In Vastu: रात में सोते समय अक्सर लोगों के सिरहाने के नीचे या आसपास मोबाइल फोन, पानी की बोतल, जूते, चप्पल ऐसी तमाम चीजें मौजूद होती हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है।

Vastu tips: सोते समय जूते चप्पल सहित इन चीजों को न रखें आसपास, जानें किन चीजों से आता है सौभाग्य
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips For Sleeping: दिनभर की थकावट के बाद हर व्यक्ति गहरी और अच्छी नींद लेना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रात में बेचैनी होने लगती हैं और नींद नहीं अच्छी आती है। इस सब के पीछे कई बार वजह वास्तु का प्रभाव होता है। व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र के बहुत मायने हैं और इसका असर भी व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। ऐसे में कई बार रात में सोते वक्त हम अपने सिरहाने के आसपास ऐसी चीजों को रख लेते हैं जो वास्तु दोष का कारण बन जाता है।

यह वास्तु दोष व्यक्ति के स्वास्थ्य से लेकर जीवन तक कई प्रभाव डालते हैं। इससे नींद की समस्या से लेकर आर्थिक संकट की समस्या भी आ सकती है। इसलिए रात में सोते वक्त कुछ चीजों का ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं रात में सोते वक्त सिरहाने के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए और किन चीजों को रखना अच्छा माना जाता है।

सिरहाने के आसपास न रखें जूते- चप्पल

कई लोगों की आदत होती है कि घर में पहनने वाली चप्पल को बेड के नीचे या आसपास रख देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। सिरहाने के आसपास के जगहों में कभी भी जूते चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु में अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में नेगेटिविटी आती है और मस्तिष्क पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

पर्स रख कर ना सोएं

इसके अलावा कुछ लोग सिरहाने के नीचे पर्स रख कर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानी से व्यक्ति को जूझना पड़ता है और इसके अलावा पति पत्नी के बीच में झगड़े भी होते हैं।

आसपास न रखे पानी की बोतल

बहुत से लोगों को रात में उठकर पानी पीने की आदत होती है। जिस वजह से वे अपने आसपास पानी की एक बोतल या जग जरूर रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे कुंडली में चंद्रमा प्रभावित होता है। जिस कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती है।

गीता या सुंदरकांड रखकर सोएं

सोते समय सिरहाने के नीचे गीता या सुंदरकांड रखकर सोना चाहिए। जिससे मन शांत होता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तकिए के नीचे मूली रखकर सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार सलाद के रूप में खाई जाने वाली मूली को रात में तकिए के नीचे रखकर सोना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे राहु का दोष दूर होता है। तकिए के नीचे रात भर मूली रख दें और इसे सुबह मंदिर जाकर शिवलिंग पर चढ़ा दें ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article